नारनौल। ज्ञान भारतम मिशन को लेकर एडीसी की बैठक : 10 जून तक पूरा होगा सर्वे | जिले के हर वार्ड और पंचायत में तैनात किए गए सर्वेक्षक

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
ज्ञान भारतम मिशन को लेकर बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
ज्ञान भारतम मिशन को लेकर बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।

नारनौल। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन पांडुलिपियों और दुर्लभ ऐतिहासिक अभिलेखों को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ज्ञान भारतम मिशन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नोडल अधिकारी तरुण कुमार पावरिया ने मंगलवार को जिला सभागार में अधिकारियों और संबंधित समितियों की बैठक ली। बैठक में राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत रोडमैप साझा किया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ज्ञान भारतम मिशन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।

ज्ञान भारतम मिशन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।

एडीसी ने कहा कि केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय और हरियाणा सरकार के समन्वय से शुरू किया गया ज्ञान भारतम मिशन देश की बौद्धिक धरोहर, ज्ञान परंपरा, विज्ञान, दर्शन और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। महेंद्रगढ़ जिले में इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वार्ड और ग्राम पंचायत में कम से कम दो-दो अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष सर्वेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। इन सर्वेक्षकों को विशेष प्रशिक्षण और तकनीकी ओरिएंटेशन भी दिया जा चुका है ताकि वे वैज्ञानिक पद्धति से सर्वेक्षण कार्य संपन्न कर सकें।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने सर्वेक्षण कार्य को 10 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह पूरा सर्वेक्षण ज्ञान भारतम मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से डिजिटल रूप से संचालित किया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान जीपीएस आधारित लोकेशन रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी, जिससे पांडुलिपियों और ऐतिहासिक अभिलेखों के वास्तविक स्थान का सटीक विवरण सुरक्षित किया जा सके।

एडीसी ने बताया कि सर्वेक्षण प्रक्रिया को सात चरणों में विभाजित किया गया है। इसमें संरक्षक या संस्था का विवरण, पांडुलिपि का प्रकार, भाषा, लिपि, वर्तमान स्थिति तथा उसके प्रथम पृष्ठ की स्पष्ट फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा। सर्वे पूरा होने पर प्रत्येक रिकॉर्ड के लिए एक विशिष्ट रिक्वेस्ट आईडी जारी की जाएगी, जिसके माध्यम से संरक्षण, कैटलॉगिंग और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया की निगरानी की जा सकेगी।

तरुण कुमार पावरिया ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि प्राचीन पांडुलिपियां, ऐतिहासिक पत्र, ताम्रपत्र, पुराने नक्शे और दुर्लभ तस्वीरें केवल निजी धरोहर नहीं बल्कि समाज की साझा बौद्धिक संपदा हैं। उन्होंने अभिलेख दान अभियान के तहत लोगों, सामाजिक संगठनों और धार्मिक संस्थाओं से इन धरोहरों को राज्य अभिलेखागार विभाग को सौंपने में सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि इन्हें वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित किया जा सके।

बैठक में शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, स्थानीय निकाय विभाग सहित विभिन्न समितियों के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। जिला जल एवं सीवरेज मिशन की 6वीं बैठक : पंचायतों को सौंपे जाएंगे पेयजल प्रबंधन के अधिकार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जिला जल एवं सीवरेज मिशन की बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
जिला जल एवं सीवरेज मिशन की बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
नारनौल। जल जीवन मिशन 2.0 के तहत जिला जल एवं सीवरेज मिशन महेंद्रगढ़ की छठी बैठक सोमवार को नारनौल स्थित लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण पेयजल व्यवस्थाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए नई...
Continue Reading

नारनौल। राजनीतिक दल जल्द नियुक्त करें बीएलए-2 : एसआईआर-2026 को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने ली बैठक | 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती डीसी अनुपमा अंजली।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन संशोधन (एसआईआर-2026) को लेकर बैठक की। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि निष्पक्ष और त...
Continue Reading

नारनौल। मनचलों पर कार्रवाई और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान : पुलिस ने युवाओं को किया जागरूक

अनीता
|
नारनौल में ट्रैफिक नियमों और नशा मुक्ति अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करती पुलिस टीम।
नारनौल में ट्रैफिक नियमों और नशा मुक्ति अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करती पुलिस टीम।
नारनौल। शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने और युवाओं को सही दिशा देने के उद्देश्य से नारनौल पुलिस द्वारा मेहता चौक, खेरखड़ी मोहल्ला और किला रोड क्षेत्र में विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर ...
Continue Reading
Advertisement

Trending