नारनौल। जिला पुलिस की बड़ी सफलता : 6.50 लाख रुपये के 31 गुमशुदा मोबाइल बरामद | एसपी दीपक ने मालिकों को लौटाए फोन

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नारनौल पुलिस मुख्यालय में बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते एसपी दीपक।
नारनौल पुलिस मुख्यालय में बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते एसपी दीपक।

नारनौल। जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक दीपक के मार्गदर्शन में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 6 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के 31 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने तकनीकी दक्षता और लगातार प्रयासों के बल पर महंगे आईफोन और एंड्रॉइड मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया।

बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कीमत 15 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 25 हजार रुपये तक है। सभी मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक ने स्वयं मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे।

साइबर सेल टीम ने मोबाइलों की तलाश के लिए आधुनिक तकनीकी सर्विलांस और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल का उपयोग किया। टीम ने न केवल जिले में बल्कि अन्य जिलों और राज्यों में भी मोबाइलों को ट्रैक कर सफलतापूर्वक बरामद किया। इस अभियान में साइबर सेल प्रभारी एएसआई बलजीत, सिपाही रविंद्र, संजीत, अंकित, प्रदीप, अक्षय, मिंकू और सुभाष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जिला पुलिस का आभार व्यक्त किया। मोबाइल धारकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके फोन दोबारा मिल पाएंगे, लेकिन पुलिस की सक्रियता और तकनीकी कार्रवाई के कारण उन्हें अपना कीमती सामान वापस मिल गया।

इस अवसर पर एसपी दीपक ने लोगों को मोबाइल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने पर घबराने की बजाय तुरंत आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि फोन खोते ही सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक किया जा सके। साथ ही संबंधित मोबाइल नंबर की सिम तुरंत बंद करवाकर डुप्लीकेट सिम जारी करवानी चाहिए, जिससे किसी प्रकार के साइबर अपराध या दुरुपयोग से बचा जा सके।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे अपने मोबाइल और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की गुमशुदगी या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | विधानसभा के बीएलओ और सुपरवाइजरों को विशेष प्रशिक्षण : 15 जून से घर-घर पहुंचेंगे मतदान कर्मी | 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 70-नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए पंचायत भवन नारनौल में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने की। प्रशिक्षण के दौर...
Continue Reading

नारनौल | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महेंद्रगढ़ में होगा भव्य आयोजन : आईटीआई मैदान में जुटेंगे हजारों योग साधक

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योग दिवस के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
योग दिवस के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण को लेकर महेंद्रगढ़ जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 21 जून को जिला मुख्यालय नारनौल के आईटीआई (बॉयज) मैदान में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों लोगों के एक साथ य...
Continue Reading

नारनौल | पानी संकट पर बवाल : निजामपुर अनाथ गौशाला रोड पर लगा भारी जाम

हरविन्द्र यादव
|
पानी की समस्या से परेशान लोगों ने नारनौल के निजामपुर रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पानी की समस्या से परेशान लोगों ने नारनौल के निजामपुर रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
नारनौल। शहर के निजामपुर रोड पर आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब स्थानीय लोगों ने पानी की गंभीर समस्या को लेकर सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। [caption...
Continue Reading
Advertisement

Trending