नारनौल। डीसी अनुपमा अंजली ने की सेक्टर-1 की समस्याओं की समीक्षा : ड्रेनेज की मिसिंग पाइपलाइन जल्द डालने के निर्देश | तीन दिन में सभी मैनहोल कवर लगाने के आदेश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर की स्वच्छता, सीवरेज व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान एचएसवीपी सेक्टर-1 से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इसके बाद उपायुक्त अधिकारियों के साथ स्वयं सेक्टर-1 पहुंचीं और विभिन्न सुविधाओं का मौके पर निरीक्षण किया।

सेक्टर में सुविधाओं का जायजा लेती डीसी अनुपमा अंजली।

सेक्टर में सुविधाओं का जायजा लेती डीसी अनुपमा अंजली।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना और कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेक्टर-1 में चल रही विकास परियोजनाओं से जुड़े लंबित कार्यों का आपसी समन्वय के साथ शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि जनता की सुविधाओं से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं।

नारनौल सेक्टर-1 में विकास कार्यों और ड्रेनेज व्यवस्था का निरीक्षण करतीं डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल सेक्टर-1 में विकास कार्यों और ड्रेनेज व्यवस्था का निरीक्षण करतीं डीसी अनुपमा अंजली।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ड्रेनेज सिस्टम का नक्शा देखकर मिसिंग पाइपलाइन की स्थिति का जायजा लिया और सभी अधूरी पाइपलाइनें जल्द बिछाने के निर्देश दिए।

बैठक में मौजूद रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों ने सेक्टर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर डीसी ने बारिश के मौसम से पहले सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने और नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

पार्कों में जलभराव की समस्या पर भी उपायुक्त ने अधिकारियों को स्थायी समाधान तलाशने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की और प्लांट को पूरी क्षमता के साथ सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को अगले तीन दिनों के भीतर सेक्टर के सभी खुले मैनहोल पर ढक्कन लगाने के आदेश दिए। बैठक में जिला परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने बताया कि शहर के विकास कार्यों को लेकर जिला परिषद हाउस की बैठक इसी सप्ताह आयोजित की जाएगी।

बैठक एवं निरीक्षण के दौरान एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर, डीएमसी रणवीर सिंह, डीएसपी भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | धूप में जनता, छाया में अफसरों की गाड़ियां : लघु सचिवालय पार्किंग का VIDEO VIRAL | सरकारी सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल लघु सचिवालय परिसर में छाया वाले स्थान पर खड़ी डीएमसी की गाड़ी
नारनौल लघु सचिवालय परिसर में छाया वाले स्थान पर खड़ी डीएमसी की गाड़ी
नारनौल | महेंद्रगढ़ जिले के लघु सचिवालय परिसर से सामने आया एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग धूप में अपने वाहन खड़े करने को मजबूर हैं, वहीं अधिकारियों की सरकारी ...
Continue Reading

नारनौल। जिला जल एवं सीवरेज मिशन की 6वीं बैठक : पंचायतों को सौंपे जाएंगे पेयजल प्रबंधन के अधिकार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जिला जल एवं सीवरेज मिशन की बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
जिला जल एवं सीवरेज मिशन की बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
नारनौल। जल जीवन मिशन 2.0 के तहत जिला जल एवं सीवरेज मिशन महेंद्रगढ़ की छठी बैठक सोमवार को नारनौल स्थित लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण पेयजल व्यवस्थाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए नई...
Continue Reading

नारनौल। राजनीतिक दल जल्द नियुक्त करें बीएलए-2 : एसआईआर-2026 को लेकर डीसी अनुपमा अंजली ने ली बैठक | 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती डीसी अनुपमा अंजली।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन संशोधन (एसआईआर-2026) को लेकर बैठक की। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि निष्पक्ष और त...
Continue Reading
Advertisement

Trending