नारनौल। मानसून के सीजन में चलेगा महा-पौधारोपण अभियान : मानसून में हजारों पौधे लगाने की तैयारी | पौधों की सुरक्षा और संरक्षण पर रहेगा विशेष फोकस

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
पौधारोपण अभियान के संबंध में बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
पौधारोपण अभियान के संबंध में बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।

नारनौल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी मानसून सीजन में महेंद्रगढ़ जिले को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर महा-पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नीलम कुमारी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के साथ मिलकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

नारनौल में महा-पौधारोपण अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करतीं सीजेएम नीलम कुमारी।

नारनौल में महा-पौधारोपण अभियान की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करतीं सीजेएम नीलम कुमारी।

बैठक में सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि मानसून की शुरुआत होते ही पूरे जिले में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू किया जाएगा। इस बार केवल पौधे लगाने पर ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा, नियमित देखभाल और जीवित रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बन सकें।

उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शिक्षा विभाग स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों की भागीदारी से पौधारोपण करवाएगा, जिससे बच्चों और युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। पंचायत विभाग गांवों की शामलात भूमि, रास्तों और खाली पड़ी जमीनों पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान चलाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों और महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अभियान को घर-घर तक पहुंचाएगा, जबकि वन विभाग पौधों की उपलब्धता, तकनीकी मार्गदर्शन और उपयुक्त प्रजातियों के चयन में सहयोग करेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल किया जाए।

सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि सभी लोग मिलकर एक-एक पौधे की देखभाल करें तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। जिला पुलिस की बड़ी सफलता : 6.50 लाख रुपये के 31 गुमशुदा मोबाइल बरामद | एसपी दीपक ने मालिकों को लौटाए फोन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल पुलिस मुख्यालय में बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते एसपी दीपक।
नारनौल पुलिस मुख्यालय में बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते एसपी दीपक।
नारनौल। जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक दीपक के मार्गदर्शन में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 6 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के 31 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने तकनीकी दक्षता और लगातार प्रयासो...
Continue Reading

नारनौल। डीसी अनुपमा अंजली ने की सेक्टर-1 की समस्याओं की समीक्षा : ड्रेनेज की मिसिंग पाइपलाइन जल्द डालने के निर्देश | तीन दिन में सभी मैनहोल कवर लगाने के आदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर की स्वच्छता, सीवरेज व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान एचएसवीपी सेक्टर-1 से संबंधित समस्याओं पर...
Continue Reading

नारनौल | धूप में जनता, छाया में अफसरों की गाड़ियां : लघु सचिवालय पार्किंग का VIDEO VIRAL | सरकारी सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल लघु सचिवालय परिसर में छाया वाले स्थान पर खड़ी डीएमसी की गाड़ी
नारनौल लघु सचिवालय परिसर में छाया वाले स्थान पर खड़ी डीएमसी की गाड़ी
नारनौल | महेंद्रगढ़ जिले के लघु सचिवालय परिसर से सामने आया एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग धूप में अपने वाहन खड़े करने को मजबूर हैं, वहीं अधिकारियों की सरकारी ...
Continue Reading
Advertisement

Trending