महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने ली सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक : अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की समीक्षा | पीड़ितों को राहत राशि देने पर चर्चा

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ में एसडीएम योगेश सैनी ने ली सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक
महेंद्रगढ़ में एसडीएम योगेश सैनी ने ली सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक

महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी ने आज अपने कार्यालय में उप-मण्डल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक ली। बैठक में एएसपी फैजल खान भी मौजूद रहे।

एसडीएम योगेश सैनी ने बताया कि इस अधिनियम के तहत प्रशासन ने विभिन्न अधिकारियों की भूमिका तथा जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त विभिन्न रिपोर्टों के पुनविर्लोकन के लिए सतर्कता कमेटी गठित की है।

उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के अधीन गैर अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा अनुसूचित जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार किए जाने के फलस्वरूप आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशी विभिन्न प्रकार के अत्याचारों जैसे ट्यूबेल की हानि, चल अचल संपति का नुकसान स्थाई अस्थाई अपंगता, बलात्कार तथा हत्या आदि के घटित होने पर प्रदान की जाती है।

एसडीएम ने बताया कि विभिन्न प्रकार के अत्याचार होने पर अनुसूचित जाति / जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 नियम 1995 व 2011 के सेक्शन 3 नियम 12 (4) राहत राशि के लिए मापदण्ड 4 / 2016 के अनुसार 1 लाख से से 8 लाख 25 हजार रूपए तक की राशि ऐसे केसों में प्रदान की जाती है जिनकी एफआईआर अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) 1989 के तहत दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत अनुदान प्राप्त करने वाले चार पीड़ितों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।

 इस अवसर पर टीडब्लूओ ममता, मोहित, दीपक सुरजनवास, रोहताश खातौद के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन : महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता तथा ज्ञापन सौंपने पहुंचे पूर्व सीपीएस राव दान सिंह।
महेंद्रगढ़ में महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता तथा ज्ञापन सौंपने पहुंचे पूर्व सीपीएस राव दान सिंह।
महेंद्रगढ़ | आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व संसदीय सचिव एवं कांग्रेस नेता राव दान सिंह के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट पेपर लीक, बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत याद...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | स्व. दिनकर बोहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ : बालाजी मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित | श्रद्धालुओं ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

सुशील शर्मा
|
बालाजी मंदिर में स्वर्गीय दिनकर बोहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल श्रद्धालु।
बालाजी मंदिर में स्वर्गीय दिनकर बोहरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल श्रद्धालु।
महेंद्रगढ़ | श्री रामलीला परिषद के पूर्व प्रधान स्वर्गीय दिनकर बोहरा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर परिषद प्रांगण स्थित बालाजी मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बोहरा परिवार एवं...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | लगातार डीजल, पेट्रोल एवं गैस की बढ़ती कीमतों से देश एवं प्रदेश का नागरिक भय के साए में जीने को मजबूर : सत्यवीर झुकिया

सुशील शर्मा
|
सत्यवीर झुकिया
सत्यवीर झुकिया
महेंद्रगढ़ | जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया एडवोकेट ने डीजल, पेट्रोल और गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि देश का आम आदमी महंगाई के बोझ तले जीवन जीने को मजबूर हो गया है। पिछले 15 ...
Continue Reading
Advertisement

Trending