नूंह। सवा साल में मिला इंसाफ : पॉक्सो मामले में दोषी को तीन साल की सजा

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह कोर्ट
नूंह कोर्ट

नूंह की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में दोषी राहुल को तीन वर्ष के कठोर कारावास व आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। घटना के करीब सवा साल के भीतर अदालत द्वारा फैसला सुनाया जाना न्यायिक प्रक्रिया की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

मामला फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 22 फरवरी 2025 को वह और उसकी पत्नी खेत में सरसों काटने गए हुए थे, जबकि उनकी करीब 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का आरोपी राहुल फोन लेने के बहाने घर में घुस आया और लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने उसे धमकाते हुए गलत काम करने का प्रयास किया, लेकिन लड़की के विरोध के चलते वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। जाते समय आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

माता-पिता के घर लौटने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट सह बाल न्यायालय, नूंह में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव तिंजन की अदालत में चली।

अदालत ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 8 के तहत तीन वर्ष कठोर कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अतिरिक्त सजा और तीन हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। अदालत ने आदेश दिया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। साथ ही जेल प्रशासन को दोषी को हिरासत में लेकर सजा लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। गौवंश संरक्षण के लिए नूंह पुलिस का विशेष अभियान : जीपीएस लोकेशन से रखी जा रही निगरानी

बबीता वर्मा
|
नूंह पुलिस के गौवंश संरक्षण अभियान के तहत गांव में पशुओं का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।
नूंह पुलिस के गौवंश संरक्षण अभियान के तहत गांव में पशुओं का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।
नूंह। जिले में गौवंश की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन को लेकर नूंह पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस प्रशासन गांव-गांव जाकर गौवंश की स्थिति का आंकलन कर रहा है और जहां-जहां गोवंश मौजूद है, उनकी जीपीएस लोकेशन भी दर्ज की जा रही है ता...
Continue Reading

नूंह। भीषण गर्मी में नूंह पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल : लघु सचिवालय पर लगाई मीठे पानी की छबील

बबीता वर्मा
|
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच नूंह पुलिस ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लघु सचिवालय नूंह के मुख्य द्वार पर नूंह पुलिस की ओर से मीठे पानी की छबील लगाई गई।...
Continue Reading

नूंह। ईद-उल-अजहा पर नूंह प्रशासन अलर्ट : जिलेभर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात | संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी विशेष निगरानी

बबीता वर्मा
|
ईद-उल-अजहा को लेकर नूंह प्रशासन की बैठक और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते अधिकारी।
ईद-उल-अजहा को लेकर नूंह प्रशासन की बैठक और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते अधिकारी।
नूंह। ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नूंह जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधीश एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में 28 मई से 30 मई 2026 तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट ...
Continue Reading
Advertisement

Trending