फतेहाबाद | ब्रांच से गोरखपुर माइनर में लीकेज : कई एकड़ फसल डूबी | किसान बोले- अधिकारियों ने समय पर नहीं संभाला

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
भूना क्षेत्र के खेतों में भरा लीकेज हुआ पानी।

फतेहाबाद | भूना क्षेत्र में फतेहाबाद ब्रांच नहर से गोरखपुर माइनर में आया पानी लीकेज होने का मामला सामने आया है। सुबह 5-6 बजे से पानी लगातार चलता हुआ आसपास के खेतों में भर गया। इससे किसानों की कई एकड़ में फसल खराब हो गई। किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी।

किसानों का आरोप है कि तीन घंटे तक भी अधिकारियों की ओर से कोई जेसीबी नहीं भेजी गई। बार-बार फोन पर आश्वासन देते रहे। इस कारण लगातार पानी खेतों में भरता रहा।

किसान गर्व सिंह, जीत सिंह, चांदीराम, साहिल कुमार, रामफल, कश्मीर सिंह, सुनील ,कानी आदि ने बताया कि पिछले तीन दिन से फतेहाबाद ब्रांच से रजवाहे के अंदर पानी आ रहा था। धीरे-धीरे पानी यहां से लीक होकर निकल रहा था। किसानों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस बारे में तीन दिन पहले ही बताया गया, लेकिन किसी अधिकारी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

इसके बाद पानी का बहाव गुरुवार सुबह तेज हो गया। इसके बाद पानी तेजी से खेतों में भरने लगा। आसपास की ढाणियों में रहने वाले लोगों को भी खतरे का आभास होने लगा। इसके बाद किसानों ने अपने स्तर पर ही पानी रोकने के प्रयास किए और साथ ही अधिकारियों से भी लगातार अपडेट लेते रहे।

किसानों ने बताया कि पानी भरने से मूंग और सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हो गया है। तीन-चार बोर भी लगे हुए हैं, वो भी पानी में डूब गए। 50 एकड़ की पनीरी में भी पानी भर गया। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी समय पर पानी लीकेज रोकने के प्रबंध नहीं करते। बाद में किसानों पर ही पानी तोड़ने के आरोप लगा देते हैं।

किसानों ने कहा कि एक तरफ भीषण गर्मी में लोगों को पीने के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। दूसरी तरफ यहां हजारों लीटर पानी बेकार बह गया है। किसानों ने मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | ईद-उल-अजहा भाईचारे और अमन के माहौल में संपन्न : मस्जिदों-ईदगाहों में उमड़ी भीड़ | सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

बबीता वर्मा
|
मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़।
मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़।
नूंह। जिलेभर में ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को शांतिपूर्ण, सादगीपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने अल्लाह की इबादत कर देश, प्रदेश और पूरी दुनिया में अमन-च...
Continue Reading

फतेहाबाद | हनीट्रैप मामले में इंस्टा-क्वीन की बड़ी बहन सुमन गिरफ्तार : फतेहाबाद में युवक को शादी का झांसा देकर फंसाया | आज कोर्ट में होगी पेशी

राजेश भाम्भू
|
सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि गुरुवार को आरोपी सुमन को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि गुरुवार को आरोपी सुमन को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
फतेहाबाद | बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में फरार चल रही इंस्टा क्वीन रीतु सिवाच की बड़ी बहन सुमन को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस को सुमन की कई दिनों से तलाश थी। मगर जैसे ही पुलिस को उसके फतेहाबाद आने की भनक लगी तो उसे पुराने बस स्टैंड से पकड़ लिया ...
Continue Reading

नूंह। सवा साल में मिला इंसाफ : पॉक्सो मामले में दोषी को तीन साल की सजा

बबीता वर्मा
|
नूंह कोर्ट
नूंह कोर्ट
नूंह की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में दोषी राहुल को तीन वर्ष के कठोर कारावास व आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। घटना के करीब सवा साल के भीतर अदालत द्वारा फैसला सुनाया जाना न्यायिक प्रक्रिया की बड़ी उपलब्धि माना ...
Continue Reading
Advertisement

Trending