नांगल चौधरी। भीषण गर्मी में सिरोही बहाली बना इंसानियत की मिसाल : बस स्टैंड पर राहगीरों को पिलाया ठंडा रूहअफजा
नांगल चौधरी। भीषण गर्मी और तेज लू के बीच गांव सिरोही बहाली के बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश की। गांव के युवाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने मिलकर राहगीरों के लिए ठंडे पानी और रूहअफजा की छबीली लगाई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। तपती धूप में सफर […]

नांगल चौधरी। भीषण गर्मी और तेज लू के बीच गांव सिरोही बहाली के बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश की। गांव के युवाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने मिलकर राहगीरों के लिए ठंडे पानी और रूहअफजा की छबीली लगाई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
तपती धूप में सफर कर रहे यात्रियों और राहगीरों को ठंडा रूहअफजा और शीतल जल पिलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड से गुजरने वाले लोगों ने ग्रामीणों की इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में भाईचारे और इंसानियत का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और राहगीरों को पानी पिलाने में सहयोग किया। बच्चों की सेवा भावना को देखकर लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा की।
ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि आगे भी गांव में इसी प्रकार के सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्य जारी रहेंगे।



