ज़िला
सतनाली | लोक निर्माण विभाग पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप : मंडियाली ग्रामीणों का फूटा गुस्सा | सरकार और विभाग के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
सतनाली | क्षेत्र के गांव नांवा और डिगरोता के रास्ते जमीन को लेकर किसानों का गुस्सा उस समय खुलकर सामने आया जब बड़ी संख्या में लोग सड़क पर इकट्ठे हुए। और सड़क भूमि विवाद को लेकर लोक निर्माण विभाग तथा हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग किसानों की पुश्तैनी भूमि को सड़क की जमीन बताकर उसे अपने कब्जे में लेने का प्रयास कर रहा है, जिससे मंडियाली के किसानों में भारी रोष व्याप्त है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

नांवा-डिगरोता मार्ग पर भूमि विवाद के विरोध में एकजुट होकर प्रदर्शन करते मंडियाली के किसान।
किसानों का कहना है कि संबंधित भूमि पर वर्षों से हमारा कब्जा है और वे नियमित रूप से खेती करते आ रहे हैं। बावजूद इसके विभाग द्वारा भूमि को सड़क की संपत्ति बताकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि बिना स्पष्ट सीमांकन और निशानदेही के किसानों पर दबाव बनाना उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

भूमि विवाद मामले में न्याय की मांग को लेकर एकजुट हुए किसान, प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि वास्तव में भूमि सरकारी रिकॉर्ड में सड़क के नाम दर्ज है तो प्रशासन राजस्व विभाग की टीम के माध्यम से मौके पर पारदर्शी तरीके से निशानदेही कराए। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग करने के बावजूद अब तक स्पष्ट सीमांकन नहीं कराया गया, जिसके कारण विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।
किसानों ने यह भी दावा किया कि पूरा मामला वर्तमान में चंडीगढ़ स्थित न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में न्यायालय में सुनवाई चलने के बावजूद किसानों पर कार्रवाई या दबाव बनाने की कोशिशें समझ से परे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए किसी भी प्रकार की एकतरफा कार्रवाई से बचने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान किसानों और ग्रामीणों ने “लोक निर्माण विभाग मुर्दाबाद”, ” हरियाणा सरकार मुर्दाबाद”, “किसान विरोधी नीतियां बंद करो” और “किसानों को न्याय दो” जैसे नारे लगाकर अपना विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने कहा है कि राजस्व विभाग, प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर पैमाइश करवाई जाए तथा सड़क और निजी भूमि की वास्तविक स्थिति को सार्वजनिक किया जाए। इससे न केवल विवाद समाप्त होगा बल्कि किसानों और प्रशासन के बीच विश्वास भी कायम होगा।
क्षेत्र के किसानों का कहना है कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन किसी भी विकास परियोजना के नाम पर किसानों की जमीन और अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार से किसानों के हितों की रक्षा करने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं राजवीर किसान ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही की वजह आज हमें सड़क पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन करने को मजबूर किया गया हैं, आज की मंहगाई में किसान अपने परिवार का पालन पोषण करें या फिर अपनी जमीन को बचाने के लिए न्यायालय का सहारा ले।
इस प्रदर्शन में राजवीर, सुखवीर (लादेन), लीलाराम प्रधान, धन सिंह, बाबूलाल, सतीस (सुन्दर), राजकुमार, नरेश, कैलाश, मानसिंह, संजय, बलबीर, पूजा, मुन्नी, चुक्की, चमेली, रामरती, कलावती, ताराचंद, जिले सिंह, संदीप, तेजपाल, सोमबीर, ओमप्रकाश, रमेश, शेर सिंह एवं अन्य किसान ओर ग्रामीण मौजूद रहे।
सतनाली | तेज आंधी-तूफान और बारिश से बदला मौसम का मिजाज : भीषण गर्मी से मिली राहत | कई जगह पेड़ गिरे | बिजली सप्लाई बाधित
सतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
सतनाली। भीषण गर्मी में श्याम पाइप एजेंसी की पहल : राहगीरों को पिलाया मीठा व नींबू पानी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
सतनाली4 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी12 hours agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे