नांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत

रिपोर्टर: नितिन यादव
| नांगल चौधरी

नांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र के गांव नांगल कालिया में आज एक अनोखा और भावुक नजारा देखने को मिला, जब यूपी के दातागंज से 415 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर सुमित सिंह उर्फ ‘टीटू’ आखिरकार अपने पसंदीदा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जीतेश पंडित ‘चोटी_आला_कलाकार’ से मिलने पहुंच गए।

‘टीटू’ का स्वागत करते सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जीतेश पंडित

‘टीटू’ का स्वागत करते सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जीतेश पंडित

गांव पहुंचते ही ‘टीटू’ का टोल टैक्स पर से ही डीजे और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवाओं ने इस ऐतिहासिक मिलन को देखने के लिए मौके पर पहुंचकर खुशी जताई।

टीटू के स्वागत में गणमान्य व्यक्ति और ग्रामवासीयों का उमड़ा जनसैलाब

टीटू के स्वागत में गणमान्य व्यक्ति और ग्रामवासीयों का उमड़ा जनसैलाब

नांगल कालिया निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जीतेश पंडित ‘चोटी_आला_कलाकार’ ने कहा कि यह केवल एक मुलाकात नहीं बल्कि प्यार, विश्वास और अपनेपन की मिसाल है। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी दूरी पैदल तय करके पहुंचना आसान नहीं होता और टीटू ने अपनी लगन और जुनून से सबका दिल जीत लिया है।

यूपी के बदायूं जिले के दातागंज निवासी 34 वर्षीय सुमित सिंह उर्फ ‘टीटू’ पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी, धूप, ट्रैफिक और कठिन रास्तों का सामना करते हुए नांगल चौधरी की ओर बढ़ रहे थे। सफर के दौरान पैरों में छाले, थकान और रात में ठहरने जैसी कई परेशानियां भी सामने आईं, लेकिन मिलने का जुनून उन्हें लगातार आगे बढ़ाता रहा।

टीटू के नांगल कालिया पहुंचने पर माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा बन गया। स्थानीय लोगों ने इसे नांगल चौधरी क्षेत्र की अनोखी और यादगार घटना बताया इस मौके पर अनेक गणमान्य व्यक्ति और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | टोल पर हंगामा : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद लगा जाम | माफी के बाद खुला रास्ता

रामपाल फ़ौजी
|
नांगल चौधरी टोल पर ड्राइवर से मारपीट के आरोप, जाम के बाद कर्मचारी ने मांगी माफी
नांगल चौधरी टोल पर ड्राइवर से मारपीट के आरोप, जाम के बाद कर्मचारी ने मांगी माफी
नांगल चौधरी| टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। टोल कर्मचारियों द्वारा एक ड्राइवर के साथ कथित मारपीट के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि गुस्साए ड्राइवरों ने टोल पर जाम लगा दिया। घंटों तक वाहन चालक और आम लोग जाम में फंसे रहे। हैरानी की ब...
Continue Reading

नांगल चौधरी | मौसम ने बदला मिजाज : धूल भरी आंधी से छाया धूल का गुबार

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी के दौरान धूल के गुबार से ढका क्षेत्र और सड़क पर चलते वाहन।
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी के दौरान धूल के गुबार से ढका क्षेत्र और सड़क पर चलते वाहन।
नांगल चौधरी। क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने से तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी के साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी और धूल हवा में उड़ने लगी, जिससे पूरा इलाका धूल के घने गुबार में घिर गया। आसमान में चारों ओर धूल ही धूल दिखाई दी और वातावरण पूरी तरह ...
Continue Reading

नांगल चौधरी। नशा मुक्त अभियान के तहत बिहारीपुर और मौसमपुर में जागरूकता कार्यक्रम : नए कानूनों की भी दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गांव मौसमपुर और बिहारीपुर में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए निरीक्षक शारदा।
गांव मौसमपुर और बिहारीपुर में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए निरीक्षक शारदा।
नांगल चौधरी। जिला पुलिस द्वारा डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत थाना नांगल चौधरी के अंतर्गत आने वाले गांव बिहारीपुर और मौसमपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने बिहारीपुर की धर्मशाला और मौसमपुर की चौपाल में ग्रामीणों से नशे के ...
Continue Reading
Advertisement

Trending