ज़िला
नांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान
नांगल चौधरी | क्षेत्र के गांव भेडंटी में गुरुवार 28 मई 2026 को सामाजिक एकता और भाईचारे का शानदार उदाहरण देखने को मिला, जहां “श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं शिक्षण संस्था नांगल चौधरी” के नवनियुक्त प्रधान भेडंटी निवासी श्री विद्यासागर जी जांगिड़ एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

भेडंटी गांव में जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी के सम्मान समारोह में मौजूद ग्रामीण और सामाजिक प्रतिनिधि।
गांव की चौपाल में आयोजित इस सम्मान समारोह में गुर्जर समाज ने पूरे उत्साह और सम्मान के साथ जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी तथा निर्माण कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर गुर्जर सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर श्री रामनिवास जी चंदेला ने की।

सामाजिक सौहार्द की मिसाल बने सम्मान समारोह में मौजूद जांगिड़ और गुर्जर समाज के लोग।
समारोह के दौरान सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा, संगठन और आपसी भाईचारे से ही संभव है। समाज के लोगों ने श्री विद्यासागर जी जांगिड़ को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संस्था सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगी।
कार्यक्रम में जांगिड़ सभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी, निर्माण कमेटी के सदस्य, गणमान्य नागरिक और दोनों समाजों के अनेक लोग मौजूद रहे। पूरे समारोह में सामाजिक सौहार्द, आपसी प्रेम और सम्मान की भावना साफ दिखाई दी।
जांगिड़ समाज की ओर से समस्त गुर्जर समाज भेडंटी एवं वीर गुर्जर सेवा समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। समाज के लोगों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह सामाजिक एकता को और मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को भाईचारे का संदेश देते हैं।
नांगल चौधरी | मौसम का तांडव : भयंकर आंधी-तूफान और तेज बारिश से मचा हड़कंप | हाईवे से गांवों तक गिरे पेड़
नांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
नांगल चौधरी। नशा मुक्त अभियान के तहत गांव छापड़ा बीबीपुर में जागरूकता कार्यक्रम : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश | हेल्पलाइन 1933 की दी जानकारी
-
सतनाली6 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी6 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी6 hours agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन