ज़िला
नई दिल्ली | सोना-चांदी ने फिर भरी उड़ान : आम आदमी की पहुंच से दूर होते गहने | निवेशकों की बल्ले-बल्ले | बाजार में नई हलचल
नई दिल्ली। देशभर में सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया उछाल दर्ज किया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 758 रुपये की बढ़त के साथ 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 2,050 रुपये महंगी होकर 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। लगातार बढ़ती कीमतों ने जहां निवेशकों के चेहरे खिला दिए हैं, वहीं आम परिवारों के लिए शादी-ब्याह और गहनों की खरीदारी और महंगी होती जा रही है।
निवेशकों को मिला बंपर फायदा
साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोने में करीब 23 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को सोने का भाव 1.33 लाख रुपये था, जो अब 1.56 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है। इसी तरह चांदी ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। वर्ष की शुरुआत में 2.30 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही चांदी अब 2.65 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। यानी चांदी में 35 हजार रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शादी-ब्याह वाले परिवारों की बढ़ी चिंता
विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ रहा है जिनके यहां आगामी महीनों में विवाह या अन्य सामाजिक कार्यक्रम होने हैं। पहले जो गहने एक निश्चित बजट में खरीदे जा सकते थे, अब उनके लिए कहीं अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है। इससे मध्यम वर्ग और ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा है।

रिकॉर्ड ऊंचाई भी छू चुके हैं दाम
सोना और चांदी इस वर्ष पहले भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं। 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि बाद में कीमतों में कुछ नरमी आई, लेकिन बाजार में तेजी का रुख अब भी बरकरार है।
आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
बाजार जानकारों के अनुसार वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की बढ़ती मांग, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव सोने-चांदी की कीमतों को लगातार ऊपर धकेल रहा है। यही कारण है कि बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है।

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सोना खरीदते समय केवल BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें। साथ ही खरीदारी से पहले IBJA और अन्य विश्वसनीय स्रोतों से कीमतों की पुष्टि अवश्य करें, ताकि सही मूल्य पर खरीदारी की जा सके।
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी12 hours agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
सतनाली6 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत