नारनौल | बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर पुलिस की सघन चेकिंग : कमांडो और डॉग स्क्वायड ने संभाला मोर्चा, संदिग्धों पर रही पैनी नजर

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम।
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करती पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम।

नारनौल। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने शनिवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखना था।

इस जांच अभियान के दौरान कमांडो टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौजूद रही। डॉग स्क्वायड की सहायता से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान बसों, यात्रियों के सामान और सार्वजनिक स्थलों की बारीकी से जांच की गई। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर यह विशेष सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को रोकने के लिए पुलिस, कमांडो और डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीमों ने पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई की।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाते हैं ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की लगातार निगरानी जारी है।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत डायल-112 या अपने नजदीकी थाना अथवा पुलिस चौकी को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल | पिछले सप्ताह सामने आया एक मामला अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में फैल रहे अवैध सट्टा कारोबार और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के लिए सीआईए टीम एक सूचना के आधार पर रेड करने पहुंची थी। प...
Continue Reading

नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: नसीबपुर में 8 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे, नोटिस भी किए जारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
नारनौल। भीषण गर्मी के बीच जिले में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विशेष जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को नारनौल के नसीबपुर क्षेत्र में अवैध...
Continue Reading

नारनौल | महा वृक्षारोपण अभियान को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी: सीजेएम नीलम कुमारी ने युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जिला ब्यूरो
|
जीव-दया का संकल्प लेते युवा और सामाजिक कार्यकर्ता।
जीव-दया का संकल्प लेते युवा और सामाजिक कार्यकर्ता।
नारनौल। मानसून सीजन के दौरान हरियाणा में चलाए जाने वाले "महा वृक्षारोपण अभियान" को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नीलम कुमारी ने सामाजिक संगठनों, युवाओं और पर्यावरण प्रेमियों...
Continue Reading
Advertisement

Trending