नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: नसीबपुर में 8 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे, नोटिस भी किए जारी

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।
अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।

नारनौल। भीषण गर्मी के बीच जिले में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विशेष जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को नारनौल के नसीबपुर क्षेत्र में अवैध पेयजल कनेक्शनों और पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 अवैध कनेक्शन काटे गए। साथ ही संबंधित उपभोक्ताओं को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता एसपी जोशी ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिलेभर में विशेष जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य हर घर तक पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना तथा पानी की अनावश्यक बर्बादी को रोकना है। इसी क्रम में नसीबपुर क्षेत्र में विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से पहले से ही घर-घर जाकर लोगों को अवैध पेयजल कनेक्शन हटाने, नियमित बिल जमा कराने तथा पेयजल का दुरुपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार को जेई नरेश कुमार, जेई अभिषेक कुमार तथा बीआरसी इंद्रजीत के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर 8 अवैध कनेक्शन काटे और कई उपभोक्ताओं को चेतावनी नोटिस जारी किए।

अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।

अवैध कनेक्शन काटती विभागीय टीम।

जिला सलाहकार मंगतु राम सरसवा ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। जिले के सभी खंडों में बीआरसी के नेतृत्व में कुल 8 टीमें लगातार घर-घर जाकर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दे रही हैं। अभियान के दौरान अवैध कनेक्शनों की पहचान कर नोटिस दिए जा रहे हैं तथा लोगों को स्वयं ऐसे कनेक्शन हटाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर अवैध कनेक्शन नहीं हटाए गए तो संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपने नलों पर टोंटी लगाने, पेयजल से बाग-बगीचों की सिंचाई नहीं करने और पाइपलाइन में किसी भी प्रकार की लीकेज होने पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई है, ताकि पानी की गुणवत्ता और उपलब्धता बनी रह सके।

विभाग ने पेयजल एवं सीवर संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 भी जारी किया है, जिस पर संपर्क कर नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इस अभियान में बीआरसी इंद्रजीत, जेई नरेश कुमार, जेई अभिषेक कुमार, सुपरवाइजर संजय, फीटर महिपाल, राजेश, पंप चालक अजीत, सुरेंद्र, प्रदीप, नरेंद्र और जितेंद्र सहित अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल | पिछले सप्ताह सामने आया एक मामला अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में फैल रहे अवैध सट्टा कारोबार और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के लिए सीआईए टीम एक सूचना के आधार पर रेड करने पहुंची थी। प...
Continue Reading

नारनौल | महा वृक्षारोपण अभियान को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी: सीजेएम नीलम कुमारी ने युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जिला ब्यूरो
|
जीव-दया का संकल्प लेते युवा और सामाजिक कार्यकर्ता।
जीव-दया का संकल्प लेते युवा और सामाजिक कार्यकर्ता।
नारनौल। मानसून सीजन के दौरान हरियाणा में चलाए जाने वाले "महा वृक्षारोपण अभियान" को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नीलम कुमारी ने सामाजिक संगठनों, युवाओं और पर्यावरण प्रेमियों...
Continue Reading

नारनौल | सीजेएम नीलम कुमारी पहुंचीं नसीबपुर वृद्ध आश्रम : व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

जिला ब्यूरो
|
व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं डीएलएसए सचिव एवं सीजेएम नीलम कुमारी।
व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं डीएलएसए सचिव एवं सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नीलम कुमारी ने शनिवार को क्षेत्र के सामाजिक एवं कल्याणकारी संस्थानों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नारनौल स...
Continue Reading
Advertisement

Trending