ज़िला
नारनौल | अरावली की गोद में इतिहास से रूबरू हुए युवा : ढोसी की पहाड़ी पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
नारनौल। भारत निर्माण युवा दल, हरियाणा द्वारा आयोजित चरित्र निर्माण एवं प्रशिक्षण शिविर का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन प्रतिभागी बच्चों को ऐतिहासिक, धार्मिक और प्रागैतिहासिक महत्व से समृद्ध ढोसी की पहाड़ी (कुलताजपुर) के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। अरावली पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसे इस ऐतिहासिक स्थल पर पहुंचकर बच्चों ने प्रकृति, इतिहास और संस्कृति को करीब से महसूस किया।
भ्रमण के दौरान शिविर गाइड और शिक्षकों ने बच्चों को ढोसी की पहाड़ी के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि यह वही पवित्र स्थल है जहां च्यवन ऋषि ने कठोर तपस्या की थी और यहीं पर विश्वप्रसिद्ध आयुर्वेदिक औषधि च्यवनप्राश की खोज हुई थी। पहाड़ी की चढ़ाई के दौरान बच्चों ने अरावली क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र और वहां पाई जाने वाली प्राचीन जड़ी-बूटियों का भी अवलोकन किया।

इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए भविष्य में सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ ली। प्रतिभागियों ने प्रकृति संरक्षण और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की आवश्यकता को भी समझा।
भारत निर्माण युवा दल के संस्थापक अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह यादव ने कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक और शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि ढोसी की पहाड़ी जैसे ऐतिहासिक स्थलों से बच्चों को अपनी संस्कृति और विरासत को समझने का अवसर मिलता है।
समापन सत्र में बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिविर में उन्हें विभिन्न जीवन कौशल सीखने के साथ-साथ इतिहास और प्रकृति से सीधे जुड़ने का अवसर मिला, जो उनके लिए यादगार अनुभव रहेगा।
नारनौल | तेज आंधी से बिजली का खंभा गिरा : पूरे गांव की बिजली ठप | ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग उठाई
नारनौल | सैनी सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी : हरीश सैनी बने प्रधान | समाज हित में कार्य करने का लिया संकल्प
नारनौल | मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर सैनी समाज सक्रिय : रेस्ट हाउस में हुई बैठक | अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
राष्टीय1 day agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची