ज़िला
कनीना | भारत निर्माण युवा दल शिविर में ममता यादव का प्रेरक संबोधन : युवा और वायु के सूत्र से दी सीख | राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर
कनीना। आरपीएस स्कूल भड़फ में भारत निर्माण युवा दल हरियाणा द्वारा आयोजित साप्ताहिक चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और युवा जागरूकता का विशेष संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम में हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य एवं प्रखर वक्ता ममता यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में पहुंचने पर संस्थापक अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह यादव एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में ममता यादव ने कहा कि राष्ट्र केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं होता, बल्कि वह नागरिकों की देशभक्ति, संस्कृति और विचारों से जीवंत रहने वाली आत्मा है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि यदि युवा शक्ति को सही दिशा, सही संस्कार और सकारात्मक सोच मिले तो भारत एक बार फिर विश्वगुरु बन सकता है।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए ‘युवा’ और ‘वायु’ शब्दों का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि ‘युवा’ शब्द को उल्टा पढ़ने पर ‘वायु’ बनता है और जिस प्रकार वायु में अपार शक्ति होती है, उसी प्रकार युवाओं में भी असीम ऊर्जा होती है। यदि हवा नियंत्रित हो तो जीवनदायिनी बनती है, लेकिन दिशा भटकने पर विनाश का कारण बन सकती है। ठीक इसी तरह युवा ऊर्जा भी सही मार्गदर्शन मिलने पर राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा माध्यम बनती है।
ममता यादव ने कहा कि भारत का इतिहास वीरता, ज्ञान और संस्कृति से भरा हुआ है। उन्होंने महर्षि विश्वामित्र, भगवान श्रीराम, महारानी लक्ष्मीबाई, डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन महान व्यक्तित्वों ने कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र और समाज के लिए कार्य कर इतिहास में अमिट पहचान बनाई।

उन्होंने युवाओं से अपनी 5000 वर्ष पुरानी भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर गर्व करने की अपील की। साथ ही कहा कि आज की युवा पीढ़ी को केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका उपयोग समाज को जोड़ने, सकारात्मक सोच फैलाने और राष्ट्रहित के कार्यों में करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक करते हुए पेड़ों को रक्षासूत्र बांधने और प्रकृति की रक्षा का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान शिविर में मौजूद युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रभक्ति के नारों और प्रेरणादायक विचारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिया। शिविर में युवाओं को चरित्र निर्माण, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र सेवा के प्रति भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में भारत निर्माण युवा दल के संस्थापक अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह यादव ने मुख्य अतिथि ममता यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक विचार युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी उम्मीद है।
निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
कनीना | मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान : राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील | बीएलए नियुक्त करने पर जोर
कनीना | भड़फ में चरित्र निर्माण शिविर का आगाज : भारत निर्माण युवा दल ने नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल22 hours agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?