ज़िला
दिल्ली | पानी की किल्लत पर कांग्रेस का हल्लाबोल : राजधानी भर में फोड़े मटके | सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस ने रविवार को व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली के विभिन्न खंडों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘मटका फोड़’ आंदोलन चलाकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेयजल संकट, बिजली कटौती और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बुराड़ी सहित कई क्षेत्रों में आयोजित प्रदर्शनों में भाग लिया। बुराड़ी स्थित दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राजधानी के अनेक क्षेत्रों में लोग भीषण गर्मी के बीच पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग और सरकार इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं।
देवेंद्र यादव ने कहा कि राजधानी में गरीब और निम्न आय वर्ग के लोग सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल रहा, कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है और नागरिक सुविधाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में पानी की कमी ने हजारों परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी और जहां-जहां पेयजल संकट गहरा रहा है, वहां सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मांग की कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की कमी है, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और प्रभावित लोगों को राहत प्रदान की जाए।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से राजधानी के सभी प्रभावित क्षेत्रों में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
मध्य प्रदेश | तीन मंजिला इमारत में भीषण आग : रेस्टोरेंट के किचन से उठीं लपटें | चार गैस सिलेंडर सुरक्षित निकाले गए
झारखंड | लोहे की प्लेटों से लदा ट्रक हादसे का शिकार : केबिन पर गिरीं भारी प्लेटें | तीन लोग गंभीर घायल
हिमाचल प्रदेश | सड़क धंसते ही खाई में समाया भारी ट्राला : चालक की दर्दनाक मौत | भतीजे को उतारकर बचाई जान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल1 day agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची