ज़िला
हिमाचल प्रदेश | सड़क धंसते ही खाई में समाया भारी ट्राला : चालक की दर्दनाक मौत | भतीजे को उतारकर बचाई जान
हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्राला चालक की मौत हो गई। बगस्याड़-शिकारी मार्ग पर सुनास गांव के समीप एक भारी मशीन लेकर जा रहा ट्राला सड़क धंसने के कारण अनियंत्रित होकर लगभग 50 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ट्राला थुनाग से कांढी की ओर जा रहा था। सुनास गांव के पास सड़क की स्थिति बेहद खराब थी। खतरे को भांपते हुए चालक संतोष कुमार ने अपने भतीजे साहिल कुमार को वाहन से नीचे उतारकर आगे का रास्ता देखने के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही चालक ने ट्राले को आगे बढ़ाया, सड़क का किनारा अचानक धंस गया और भारी वाहन सीधे खाई में जा गिरा।
हादसे में मृत चालक की पहचान 38 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र हेम सिंह निवासी सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद साहिल कुमार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां पिछले वर्ष आई प्राकृतिक आपदा के दौरान सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। यातायात बहाल करने के लिए वहां अस्थायी रूप से मिट्टी और पत्थरों का सहारा देकर सड़क को तैयार किया गया था। बताया जा रहा है कि भारी वाहन का भार पड़ते ही यह हिस्सा धंस गया और हादसा हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रात के अंधेरे में राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए बगस्याड़ के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को विधिक प्रक्रिया के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि क्षतिग्रस्त मार्गों की समय रहते मजबूती से मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में भी ऐसे हादसे हो सकते हैं।
मध्य प्रदेश | तीन मंजिला इमारत में भीषण आग : रेस्टोरेंट के किचन से उठीं लपटें | चार गैस सिलेंडर सुरक्षित निकाले गए
झारखंड | लोहे की प्लेटों से लदा ट्रक हादसे का शिकार : केबिन पर गिरीं भारी प्लेटें | तीन लोग गंभीर घायल
जयपुर | कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बन पाने का दर्द फिर छलका : अशोक गहलोत ने साजिश का किया दावा | बोले-मैंने पद ठुकराया नहीं था
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
राष्टीय1 day agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची