नारनौल | अपराधियों को पुलिस अधीक्षक की सख्त चेतावनी : मई माह में 245 आरोपी गिरफ्तार | कहा-अपराध छोड़ो या जिला छोड़ो

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
पुलिस अधीक्षक दीपक
पुलिस अधीक्षक दीपक

नारनौल। जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए मई माह में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 245 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान के तहत चोरी, नशा तस्करी, मारपीट, अवैध हथियारों और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान पारदी गैंग के सक्रिय सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया, जो क्षेत्र में चोरी और घरों में घुसकर वारदातों को अंजाम देने में शामिल थे। इसके अलावा युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले ड्रग तस्कर, चोरी करने वाले बदमाश तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कई असामाजिक तत्व पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

पुलिस अधीक्षक दीपक ने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में किसी भी सूरत में अपराध और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध करने वालों के पास केवल दो ही रास्ते हैं—या तो अपराध छोड़ दें या जिला छोड़ दें। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

एसपी ने आमजन से भी अपील की कि यदि उनके आसपास किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराधी की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। जाट गुवाना में पेयजल बर्बाद करने वाले 14 उपभोक्ताओं को नोटिस : दोबारा उल्लंघन पर कटेंगे कनेक्शन | विभाग ने शुरू किया सख्त अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जाट गुवाना गांव में पेयजल कनेक्शनों की जांच करते जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
जाट गुवाना गांव में पेयजल कनेक्शनों की जांच करते जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
नारनौल। पेयजल संरक्षण को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। उपायुक्त के निर्देशों पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम ने गांव जाट गुवाना में विशेष जल संरक्षण अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शनों क...
Continue Reading

नारनौल | सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं : बल्कि सेवा का माध्यम है | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा दक्षिण हरियाणा के साथ किए गए भेदभाव को वर्तमान सरकार ने समाप्त किया है। राज्य सरकार ने विकास कार्यों मे...
Continue Reading

नारनौल | तेज आंधी से बिजली का खंभा गिरा : पूरे गांव की बिजली ठप | ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग उठाई

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल गांव में आंधी के बाद गिरा बिजली का खंभा
नारनौल गांव में आंधी के बाद गिरा बिजली का खंभा
नारनौल। क्षेत्र के गांव गोद के देवसर मोहल्ले में रविवार को बारिश से पहले चली तेज आंधी के कारण बिजली विभाग का एक खंभा गिर गया, जिससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। खंभा गिरने के बाद गांव के अधिकांश हिस्से में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी ...
Continue Reading
Advertisement

Trending