नारनौल | सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं : बल्कि सेवा का माध्यम है | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा दक्षिण हरियाणा के साथ किए गए भेदभाव को वर्तमान सरकार ने समाप्त किया है। राज्य सरकार ने विकास कार्यों में क्षेत्रीय असमानता को दूर करते हुए ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की भावना को व्यावहारिक रूप से लागू किया है।

मुख्यमंत्री सोमवार को नारनौल में भाजपा के नए जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ के उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पार्टी का ध्वज फहराया और हवन यज्ञ में आहुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने की।

मुख्यमंत्री ने च्यवन ऋषि की तपोभूमि को नमन करते हुए कहा कि यह भूमि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने वीर सपूतों के बलिदान के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि नारनौल और महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है तथा मल्टी लॉजिस्टिक हब जैसी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं ताकि लंबे समय से बनी जल समस्या का समाधान हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यालय केवल ईंट, पत्थर और सीमेंट से बना भवन नहीं होता, बल्कि यह संगठन की आत्मा और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का केंद्र होता है। भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्यालय एक संगठन मंदिर की तरह है, जहां से राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया जाता है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाता है।

नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ के उद्घाटन समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

नारनौल में भाजपा जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ के उद्घाटन समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा अन्य राजनीतिक दलों से अलग है। यहां सामान्य कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम और समर्पण के बल पर सर्वोच्च जिम्मेदारियों तक पहुंच सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1984 में दो सीटों से शुरू हुआ भाजपा का सफर आज 14 करोड़ से अधिक सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी तक पहुंच चुका है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिला कार्यालय आम जनता की आशाओं और समस्याओं के समाधान का केंद्र बने, ताकि गरीब, किसान, युवा और जरूरतमंद व्यक्ति को यहां से विश्वास और सहयोग मिल सके।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह कार्यालय अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करते हुए हरियाणा सरकार की योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से कार्य करती है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, विधायक ओम प्रकाश यादव, विधायक अनिल यादव, विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व विधायक सीताराम, राव बहादुर सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | अपराधियों को पुलिस अधीक्षक की सख्त चेतावनी : मई माह में 245 आरोपी गिरफ्तार | कहा-अपराध छोड़ो या जिला छोड़ो

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पुलिस अधीक्षक दीपक
पुलिस अधीक्षक दीपक
नारनौल। जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए मई माह में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 245 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ...
Continue Reading

नारनौल | तेज आंधी से बिजली का खंभा गिरा : पूरे गांव की बिजली ठप | ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग उठाई

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल गांव में आंधी के बाद गिरा बिजली का खंभा
नारनौल गांव में आंधी के बाद गिरा बिजली का खंभा
नारनौल। क्षेत्र के गांव गोद के देवसर मोहल्ले में रविवार को बारिश से पहले चली तेज आंधी के कारण बिजली विभाग का एक खंभा गिर गया, जिससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। खंभा गिरने के बाद गांव के अधिकांश हिस्से में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी ...
Continue Reading

नारनौल | सैनी सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी : हरीश सैनी बने प्रधान | समाज हित में कार्य करने का लिया संकल्प

अनीता
|
नारनौल में सैनी सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी, हरीश सैनी बने प्रधान
नारनौल में सैनी सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी, हरीश सैनी बने प्रधान
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के सभागार भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सभा की नवगठित कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से अपने दायित्व संभाल लिए। समारोह के दौरान नवनियुक्त प्रधान हरीश सैनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उनके साथ उपप्रधान अरुण सैनी तथा क...
Continue Reading
Advertisement

Trending