ज़िला
नारनौल | राज्य टॉपर बेटियों दीपिका और दीपिका मेघवाल का सम्मान : अंबेडकर भवन में हुआ भव्य समारोह | 11-11 हजार रुपये देकर बढ़ाया उत्साह
नारनौल। अंबेडकर भवन, मालवीय नगर नारनौल में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभावान छात्राओं दीपिका (भिवानी) और दीपिका मेघवाल (रेवाड़ी) का जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा किया गया।
समारोह में दोनों छात्राओं को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, शॉल, पटका एवं फूल मालाएं भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी शॉल एवं पटका पहनाकर सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रधान राजपाल गोरा ने की, जबकि मंच संचालन महासचिव रामकिशन मरोड़िया ने किया। संघ के प्रेस सचिव जयसिंह नारनौलिया ने बताया कि समारोह में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष सामरिया, प्रो. सुभाष जौली, पूर्व प्रधान जयनारायण दुग्गल, प्राचार्य सुनील गोरा, प्रवक्ता सतीश चंदपुरा सहित अनेक वक्ताओं ने छात्राओं की उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर महल अनुसूचित जाति विकास मंच, अंबेडकर अनुसूचित जाति कल्याण संघ नांगल दरगू, बाबा भीमराव अंबेडकर युवा ग्रुप मिर्जापुर बाछौद, ग्राम चंदपुरा युवा टीम तथा पुरानी मंडी टीम सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी दोनों छात्राओं का सम्मान किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत भानुप्रिया, मोनिका, खुशबू और गरिमा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह में उपस्थित सभी वक्ताओं ने दोनों बेटियों को जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं कर्मचारी संगठनों से जुड़े सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। समारोह का वातावरण बेटियों की सफलता पर गर्व और सम्मान से ओतप्रोत रहा।
नारनौल | बाबा निहालचंद मंदिर में रक्तदान शिविर आयोजित : 46 यूनिट रक्त एकत्रित
नारनौल | भूषण शोभापुर के पास नहर में मिला शव : पहचान नहीं हुई | जांच में जुटी पुलिस
नारनौल | डीएलएसए सचिव नीलम कुमारी ने किया निरीक्षण : नशा मुक्ति केंद्र और वृद्ध आश्रम की व्यवस्थाएं जांचीं | बुजुर्गों और युवाओं की बेहतर देखभाल के दिए निर्देश
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल24 hours agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश