नांगल चौधरी। गौसेवा के लिए करतार सिंह यादव ने दिए ढाई लाख रुपये : बाबा मुकुंददास गौशाला में हुआ सम्मान

रिपोर्टर: रामपाल फ़ौजी
| नांगल चौधरी
बाबा मुकुंददास गौशाला में सहयोग राशि भेंट करते करतार सिंह यादव।
बाबा मुकुंददास गौशाला में सहयोग राशि भेंट करते करतार सिंह यादव।

नांगल चौधरी। क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्था बाबा मुकुंददास गौशाला को गौसेवा एवं गौसंरक्षण के लिए ग्राम भूँगारका निवासी समाजसेवी करतार सिंह यादव ने अपनी नेक कमाई में से ₹2.50 लाख की सहयोग राशि भेंट कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके इस योगदान को क्षेत्र में गौभक्ति, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल माना जा रहा है।

गौशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करतार सिंह यादव ने गौमाता की सेवा के पवित्र उद्देश्य से यह राशि गौशाला प्रबंधन को सौंपी। इस अवसर पर उनके साथ ब्रह्मचारी अमर सिंह सरपंच, बलवंत साहब, निहाल सिंह पंच, अतर सिंह, साधुराम यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने गौशाला का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गौमाताओं की देखभाल और सेवा कार्यों की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है तथा समाज के सक्षम लोगों को ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए।

गौशाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि करतार सिंह यादव समय-समय पर गौशाला के लिए सहयोग करते रहे हैं। उनका यह सहयोग गौमाता के प्रति उनकी आस्था और सेवा भावना को दर्शाता है। समिति ने कहा कि ऐसे सेवाभावी लोगों के सहयोग से ही गौसंरक्षण के कार्यों को मजबूती मिलती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

इस अवसर पर गौशाला समिति के प्रधान रमेश सैनी, सचिव प्रमोद वत्स, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, दाताराम नंबरदार, बस्ती राम कालबा, हरफूल सरपंच (नौलाजा), ओमप्रकाश मुनीम, रामकरण सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।

समिति की ओर से करतार सिंह यादव का आभार व्यक्त करते हुए उनके परिवार के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। साथ ही समाज के सभी सक्षम नागरिकों से गौमाता की सेवा एवं संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | पुलिस की डोर टू डोर मुहिम : बनिहाड़ी और गोठडी गांव में लोगों को नशे के खिलाफ और नए कानूनों के प्रति किया जागरूक

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी के गांवों में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम।
नांगल चौधरी के गांवों में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम।
नांगल चौधरी। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाए जा रहे डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा थाना नांगल चौधरी के अंतर्गत आने वाले गांव बनिहाड़ी और गोठडी का दौरा किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना...
Continue Reading

नांगल चौधरी | योग जागरण यात्रा से गूंजा स्वस्थ भारत का संदेश : ग्रामीणों और युवाओं ने लिया योग अपनाने का संकल्प

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योग यात्रा में शामिल ग्रामीण, युवा व स्कूली बच्चे।
योग यात्रा में शामिल ग्रामीण, युवा व स्कूली बच्चे।
नांगल चौधरी। जिला के गांव नायन में उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में बुधवार को योग जागरण यात्रा निकाली गई। राजकीय आयुर्वेद औषधालय से शुरू होकर मुख्य बाजार और विभिन्न गलियों से गुजरी इस यात्रा में ग्रामीणों, युवाओं और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई : सड़क पर रखा सामान जब्त | सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी कटे चालान

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी। नगर पालिका नांगल चौधरी ने सोमवार को मुख्य बाजार में अतिक्रमण और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर रखा सामान हटवाया गया तथा कई स्थानों से सामान जब्त भी किया गया। कार्...
Continue Reading
Advertisement

Trending