नारनौल। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों की अनदेखी पर मचा बवाल : मामला पहुंचा हाईकमान | डैमेज कंट्रोल में जुटा संगठन

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची

नारनौल | भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कथित रूप से मंडल अध्यक्षों की उपेक्षा का मामला अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है। कार्यक्रम के दौरान उपजे विवाद और संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष को शांत करने के लिए महेंद्रगढ़ भाजपा के जिला प्रभारी शंकर लाल धूपड़ को नारनौल पहुंचकर पदाधिकारियों के साथ बैठक करनी पड़ी।

सूत्रों के अनुसार आज बुधवार को भाजपा कार्यालय में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के 11 मंडल अध्यक्षों और विभिन्न मंडलों के महामंत्रियों ने खुलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। बैठक के दौरान कई मंडल अध्यक्षों ने पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ यतेन्द्र राव की उपस्थिति में सीधे तौर पर जिला संगठन के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उन्हें वह सम्मान और प्राथमिकता नहीं दी गई, जिसके वे संगठनात्मक रूप से हकदार थे।

मंडल अध्यक्ष बाहर, जिला अध्यक्ष का परिवार मंच पर

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों के अनुसार मंडल अध्यक्षों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के स्वागत और मंचीय कार्यक्रम से उन्हें दूर रखा गया, जबकि जिला अध्यक्ष के परिवार के सदस्य मंच पर मौजूद रहे। नाराज पदाधिकारियों ने कहा कि जिला अध्यक्ष की माता, पत्नी और पुत्र मंच पर बैठे दिखाई दिए, लेकिन संगठन की रीढ़ माने जाने वाले मंडल अध्यक्षों को गैलरी तक सीमित कर दिया गया।

मंडल अध्यक्षों ने यह भी सवाल उठाया कि जब संगठनात्मक पदाधिकारियों को मंच से दूर रखा गया तो फिर मंच पर ऐसे कई लोगों को कैसे जगह मिली, जिनके नाम अधिकृत सूची में शामिल ही नहीं थे। सूत्रों के अनुसार बैठक में यह संख्या 10 से अधिक बताई गई। प्रमाण के तौर पर मंच की फोटो और वीडियो देखने की बात कही गई।

गलती संगठन की, निशाने पर पुलिस क्यों?

बैठक में उस समय और तीखी स्थिति बन गई जब कथित रूप से यह चर्चा सामने आई कि मंडल अध्यक्षों को गैलरी में जाने से रोकने वाले किसी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अथवा निलंबन की सिफारिश की जा सकती है।इस पर कई मंडल अध्यक्षों ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिस अधिकारियों की कोई गलती नहीं थी। उनका कहना था कि पुलिस केवल उन्हें उपलब्ध सूची और निर्देशों के अनुसार कार्य कर रही थी। यदि किसी स्तर पर पदाधिकारियों की उपेक्षा हुई है तो उसकी जिम्मेदारी सुरक्षा कर्मियों पर नहीं डाली जानी चाहिए।बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार कुछ पदाधिकारियों ने यहां तक सवाल उठा दिया कि जब सुरक्षा अधिकारियों की कोई व्यक्तिगत गलती नहीं है तो फिर उन्हें बलि का बकरा बनाने की तैयारी क्यों की जा रही है।

हाईकमान तक पहुंची शिकायत

सूत्र बताते हैं कि कार्यक्रम के बाद कई मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाई। मामला संगठन के उच्च स्तर तक पहुंचने के बाद ही जिला प्रभारी शंकर लाल धूपड़ को नारनौल आकर स्थिति की समीक्षा करनी पड़ी। बैठक में जिला संगठन के कामकाज, कार्यक्रमों में पदाधिकारियों की भागीदारी तथा सम्मानजनक व्यवहार को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। कई पदाधिकारियों ने भविष्य में इस प्रकार की स्थिति दोबारा न बनने की मांग रखी। बैठक में यह भी कहा गया कि जो पदाधिकारी यहां अपनी बात खुलकर नहीं कह सकता है वह अपनी बात जिला प्रभारी शंकर लाल धूपड के मोबाइल वाट्सअप पर भी भेज सकता है जो हाईकमान तक पहुंचा दी जाएगी

संगठन में बढ़ी खींचतान की चर्चा

राजनीतिक गलियारों में इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा के जिला संगठन के भीतर बढ़ती खींचतान और असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में सामने आया यह विवाद अब स्थानीय राजनीति का प्रमुख विषय बन गया है। पार्टी नेतृत्व भले ही मामले को शांत करने में जुटा हो, लेकिन बैठक में सामने आए आरोपों ने संगठन के भीतर चल रही नाराजगी को सार्वजनिक कर दिया है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि पार्टी नेतृत्व इस विवाद पर क्या रुख अपनाता है और मंडल अध्यक्षों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर क्या कार्रवाई होती है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय : मनरेगा और ग्राम योजनाओं से चलेगा अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेते मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ निर्मल नागर।
अधिकारियों की बैठक लेते मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ निर्मल नागर।
नारनौल। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निर्मल नागर ने बुधवार को अपने कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिला वन अधिकारी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों तथा अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) के ...
Continue Reading

नारनौल | 20 जून तक चलेंगे जन कल्याण शिविर : आयुष्मान और पीएम योजनाओं का मिलेगा लाभ

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 20 जून तक विशेष जन कल्याण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन...
Continue Reading

नारनौल | जिला पुलिस की बड़ी सफलता : 8 लापता बच्चों समेत युवक को परिवार से मिलाया

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पुलिस अधीक्षक दीपक
पुलिस अधीक्षक दीपक
नारनौल। हरियाणा पुलिस के मूल मंत्र ‘सेवा, सुरक्षा और सहयोग’ को सार्थक करते हुए जिला पुलिस ने मई माह में उल्लेखनीय कार्य करते हुए 8 लापता नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। इसके साथ ही पुलिस ने 18 वर्षों से लापता एक युवक को भी...
Continue Reading
Advertisement

Trending