नारनौल | 20 जून तक चलेंगे जन कल्याण शिविर : आयुष्मान और पीएम योजनाओं का मिलेगा लाभ

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 20 जून तक विशेष जन कल्याण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनका सीधा लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसी को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपायुक्त अनुपमा अंजली और जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित इस विशेष अभियान के तहत सभी खंडों में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर लगाए जाएंगे।

उपायुक्त ने बताया कि इन शिविरों में आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि और लखपति दीदी जैसी प्रमुख योजनाओं के पंजीकरण किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं से संबंधित जानकारी भी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी आसानी से लाभ मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम, प्रगति पथ यात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन तथा प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। युवाओं के लिए रोजगार मेले, पशुपालकों के लिए जिला स्तरीय पशु मेले और किसानों के लिए प्राकृतिक खेती आधारित व्याख्यान एवं प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय : मनरेगा और ग्राम योजनाओं से चलेगा अभियान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेते मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ निर्मल नागर।
अधिकारियों की बैठक लेते मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ निर्मल नागर।
नारनौल। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निर्मल नागर ने बुधवार को अपने कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिला वन अधिकारी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों तथा अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) के ...
Continue Reading

नारनौल। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों की अनदेखी पर मचा बवाल : मामला पहुंचा हाईकमान | डैमेज कंट्रोल में जुटा संगठन

रामचन्द्र सैनी
|
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नारनौल | भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कथित रूप से मंडल अध्यक्षों की उपेक्षा का मामला अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है। कार्यक्रम के दौरान उपजे विवाद और संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष क...
Continue Reading

नारनौल | जिला पुलिस की बड़ी सफलता : 8 लापता बच्चों समेत युवक को परिवार से मिलाया

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पुलिस अधीक्षक दीपक
पुलिस अधीक्षक दीपक
नारनौल। हरियाणा पुलिस के मूल मंत्र ‘सेवा, सुरक्षा और सहयोग’ को सार्थक करते हुए जिला पुलिस ने मई माह में उल्लेखनीय कार्य करते हुए 8 लापता नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। इसके साथ ही पुलिस ने 18 वर्षों से लापता एक युवक को भी...
Continue Reading
Advertisement

Trending