नांगल चौधरी | पुलिस की डोर टू डोर मुहिम : बनिहाड़ी और गोठडी गांव में लोगों को नशे के खिलाफ और नए कानूनों के प्रति किया जागरूक

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी के गांवों में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम।
नांगल चौधरी के गांवों में जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम।

नांगल चौधरी। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाए जा रहे डोर टू डोर नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा थाना नांगल चौधरी के अंतर्गत आने वाले गांव बनिहाड़ी और गोठडी का दौरा किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना, पीड़ितों की मदद करना और नए कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना है।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गांव बनिहाड़ी के सूरजभवन में और गांव गोठडी की धर्मशाला के पास ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस अवसर पर विशेष रूप से युवाओं को नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार से समझाया गया और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बताया कि जो लोग नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, उन्हें समाज की मुख्य धारा में वापस लाने के लिए पुलिस हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इसके साथ ही मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी साझा की गई।

बैठक में नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के उपयोग और उनके प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कानूनों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद महिलाओं को महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं ने भी पुलिस टीम के साथ अपने विचार साझा किए और अभियान की सराहना की।

इस अवसर पर गांव के सरपंच, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। गौसेवा के लिए करतार सिंह यादव ने दिए ढाई लाख रुपये : बाबा मुकुंददास गौशाला में हुआ सम्मान

रामपाल फ़ौजी
|
बाबा मुकुंददास गौशाला में सहयोग राशि भेंट करते करतार सिंह यादव।
बाबा मुकुंददास गौशाला में सहयोग राशि भेंट करते करतार सिंह यादव।
नांगल चौधरी। क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्था बाबा मुकुंददास गौशाला को गौसेवा एवं गौसंरक्षण के लिए ग्राम भूँगारका निवासी समाजसेवी करतार सिंह यादव ने अपनी नेक कमाई में से ₹2.50 लाख की सहयोग राशि भेंट कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनक...
Continue Reading

नांगल चौधरी | योग जागरण यात्रा से गूंजा स्वस्थ भारत का संदेश : ग्रामीणों और युवाओं ने लिया योग अपनाने का संकल्प

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योग यात्रा में शामिल ग्रामीण, युवा व स्कूली बच्चे।
योग यात्रा में शामिल ग्रामीण, युवा व स्कूली बच्चे।
नांगल चौधरी। जिला के गांव नायन में उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में बुधवार को योग जागरण यात्रा निकाली गई। राजकीय आयुर्वेद औषधालय से शुरू होकर मुख्य बाजार और विभिन्न गलियों से गुजरी इस यात्रा में ग्रामीणों, युवाओं और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई : सड़क पर रखा सामान जब्त | सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर भी कटे चालान

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी। नगर पालिका नांगल चौधरी ने सोमवार को मुख्य बाजार में अतिक्रमण और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर रखा सामान हटवाया गया तथा कई स्थानों से सामान जब्त भी किया गया। कार्...
Continue Reading
Advertisement

Trending