कनीना | चेलावास में एक महीने के भीतर दूसरी हत्या : विवाहिता की लाठी से हमला कर मौत | आरोपी फरार

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| कनीना

कनीना | उपमंडल के गांव चेलावास में एक महीने के भीतर दूसरी हत्या की घटना सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे गांव में एक विवाहिता की कथित रूप से लाठी से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक कोई भी शिकायत नहीं दी है। गांव चेलावास निवासी अमित पुत्र राजकपूर पर अपने भाई मनोज की पत्नी अंजली की लाठी से हमला कर हत्या करने का आरोप है। अंजली मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और अपने पीछे करीब दो वर्षीय पुत्र को छोड़ गई है। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी आसपास मौजूद बताए जा रहे हैं।

मृतका अंजलि की फाइल फोटो

मृतका अंजलि की फाइल फोटो

 

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी और उसके भाई के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले भी परिवार में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मामला हिंसक रूप ले बैठा। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल कनीना के शवदाह गृह में रख दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अमित का परिवार पहले भी विवादों में रहा है।

उसकी माता बिमला देवी का वर्ष 2016 में हृदयाघात से निधन हो गया था, जबकि वर्ष 2019 में उसके पिता राजकपूर की मृत्यु हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार उस मामले में भी विवाद की स्थिति बनी थी। वर्तमान में वह खेती-किसानी का कार्य करता था, जबकि उसका भाई मनोज भी किसान है। उल्लेखनीय है कि गत 4 जून की रात गांव चेलावास में ही 55 वर्षीय ओमपती की जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक महीने के भीतर हुई दूसरी हत्या से गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार का कहना है कि अंजली हत्याकांड में सभी तथ्यों और साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना। बेटी के जन्म पर बजे ढोल-नगाड़े : कन्या कुआं पूजन व जन्मोत्सव बना मिसाल

अनीता
|
कनीना में बेटी द्रुवी यादव के जन्मोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम।
कनीना में बेटी द्रुवी यादव के जन्मोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम।
कनीना। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को साकार रूप देते हुए कनीना निवासी एवं हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में कार्यरत शिक्षाविद डॉ. कविता यादव ने अपनी पोती द्रुवी यादव के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस...
Continue Reading

कनीना | राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का संदेश : भारत निर्माण युवा दल के सात दिवसीय शिविर का समापन

हरविन्द्र यादव
|
कनीना में भारत निर्माण युवा दल के शिविर में उपस्थित युवा और मुख्य अतिथि।
कनीना में भारत निर्माण युवा दल के शिविर में उपस्थित युवा और मुख्य अतिथि।
कनीना । भड़फ कनीना स्थित आरपीएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित भारत निर्माण युवा दल के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। शिविर के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक प्रताप ने दल वीरों को भारतीय संस्कृति, गौरवशाली प...
Continue Reading

कनीना | बिजली-पानी संकट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : उन्हानी गांव के लोगों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कनीना रात्रि के समय कनीना महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे नंबर 24 पर उन्हानी के ग्रामीण द्वारा लगाया गया जाम का दृश्य
कनीना रात्रि के समय कनीना महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे नंबर 24 पर उन्हानी के ग्रामीण द्वारा लगाया गया जाम का दृश्य
कनीना। बिजली और पानी की गंभीर समस्या को लेकर सोमवार रात गांव उन्हानी के ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने महेंद्रगढ़-कनीना स्टेट हाईवे नंबर-24 पर रात करीब 9 बजे जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी प...
Continue Reading
Advertisement

Trending