ज़िला
नारनौल। आरटीए मनोज कुमार के नेतृत्व में चला बसों की चेकिंग का विशेष अभियान : यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरटीए की सख्त कार्रवाई
नारनौल। क्षेत्र में अवैध और नियमों के विरुद्ध चल रहे वाहनों पर नकेल कसने के लिए आज जिला परिवहन अधिकारी-कम-सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण मनोज कुमार के नेतृत्व में बसों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया
अभियान के दौरान नारनौल से महेंद्रगढ़ मार्ग पर संचालित हो रही निजी व सहकारी परिवहन समितियों की चार बसों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो बसों में कमियां पाई गईं, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत नियमानुसार चालान व अन्य कानूनी कार्रवाई की गई।

चालकों व परिचालकों को निर्देश देते आरटीए मनोज कुमार।
आरटीए मनोज कुमार ने चेकिंग के दौरान बसों में सफर कर रहे बुजुर्गों, स्कूली छात्रों और महिला यात्रियों से बातचीत कर यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही मौके पर मौजूद सभी बस संचालकों, चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए कि वे बसों का संचालन निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही करें।
गाड़ी के सभी आवश्यक दस्तावेज व कागजात हमेशा पूर्ण रखें। यात्रियों के साथ शालीन और अच्छा व्यवहार करें। सरकार द्वारा जारी सभी नियमों व शर्तों का कड़ाई से पालन करें।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम सफर सुनिश्चित करने के लिए आने वाले भविष्य में भी इस प्रकार के औचक चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।
नारनौल। किसान क्लब की बैठक आयोजित : कृषि वैज्ञानिकों ने दिया उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग और प्राकृतिक खेती का सुझाव
नारनौल। जानलेवा हमले में फरार आरोपी गिरफ्तार : सीआईए महेंद्रगढ़ की कार्रवाई | 13 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके
नारनौल | रेडक्रॉस इंटर्नशिप छात्रों ने किया वन स्टॉप सेंटर का दौरा : पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल3 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई