ज़िला
कनीना | बिजली-पानी संकट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : उन्हानी गांव के लोगों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम
कनीना। बिजली और पानी की गंभीर समस्या को लेकर सोमवार रात गांव उन्हानी के ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने महेंद्रगढ़-कनीना स्टेट हाईवे नंबर-24 पर रात करीब 9 बजे जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रात्रि के समय लगे जाम के कारण अपने प्रतिष्ठान बंद कर घर लौट रहे लोगों और राहगीरों को अंधेरे में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई और कई वाहन लंबे समय तक जाम में फंसे रहे।

कनीना में बिजली-पानी संकट पर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
सूचना मिलते ही सिटी थाना एसएचओ राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया ताकि ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जा सके।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के बाद से गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। पिछले दो-तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित चल रही है, जिसके कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है। लोगों का कहना था कि सोमवार को भी पूरे दिन बिजली सप्लाई सामान्य नहीं हो पाई, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई।

ग्रामीणों का कहना था कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। बिजली नहीं आने से घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई और लोगों को दैनिक कार्यों में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समाचार लिखे जाने तक बिजली विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद थे तथा ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा था। देर रात तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी।
कनीना | भारत निर्माण युवा दल शिविर में ममता यादव का प्रेरक संबोधन : युवा और वायु के सूत्र से दी सीख | राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर
निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
कनीना | मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान : राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील | बीएलए नियुक्त करने पर जोर
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल2 hours agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल3 hours agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल