अटेली | मोहलरा में प्राकृतिक खेती जागरूकता कैंप आयोजित : किसानों को दी योजनाओं और अनुदान की जानकारी

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
मोहलरा गांव में आयोजित प्राकृतिक खेती जागरूकता कैंप में किसानों को जानकारी देते कृषि अधिकारी।
मोहलरा गांव में आयोजित प्राकृतिक खेती जागरूकता कैंप में किसानों को जानकारी देते कृषि अधिकारी।

अटेली । कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा खंड के गांव मोहलरा में शनिवार को प्राकृतिक खेती जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।

एडीओ डॉ. वीर कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती योजना की बारीकियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में गांव मोहलरा के लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। डॉ. वीर कुमार ने किसानों को रासायनिक खादों के दुष्प्रभाव बताते हुए प्राकृतिक खेती की विधियों, लागत में कमी और योजनाओं के तहत मिलने वाले अनुदान की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर एचडीओ डॉ. राहुल ने बागवानी विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने ड्रिप सिंचाई, पॉलीहाउस, बगीचा स्थापना व सब्जी उत्पादन पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में बताया। कार्यक्रम में बागवानी विभाग से विक्रम माली, सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह, मशरूम उत्पादक किसान सतीश कुमार, सुनील कुमार व प्रगतिशील किसान रविंद्र कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।

खंड कृषि अधिकारी डॉ. रजनीश कुमार ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में 20 जून तक 30 गांवों में तथा खंड अटेली के 6 गांवों में जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 16 जून को गढ़ी रूठल, 17 जून को जाट गवाना, 18 जून को सागरपुर, 19 जून को नीरपुर तथा 20 जून को सुरानी गांव में कैंप का आयोजन होगा। उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और लाभ उठाएं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। बिजली समस्याओं को लेकर 15 जून को आक्रोश प्रदर्शन : उपभोक्ता मंच ने लोगों से की शामिल होने की अपील

जितेंद्र सोलंकी
|
कटकई में नारनौल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने बैठक करते हुए।
कटकई में नारनौल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने बैठक करते हुए।
अटेली। बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा आल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन से संबद्ध है द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर कल 15 जून को लघु सचिवालय नारनौल में आक्रोश प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। मंच के जिला प्रधान डॉ. राजेन...
Continue Reading

अटेली | वैदिक संस्कृति के प्रचार को लेकर जुटे आर्य समाज पदाधिकारी : आर्यवीर दल शिविर की तैयारियों पर हुई चर्चा

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में बैठक में उपस्थित वेद प्रचार मंडल के सदस्य
अटेली में बैठक में उपस्थित वेद प्रचार मंडल के सदस्य,
अटेली | वैदिक संस्कृति, राष्ट्र निर्माण और युवाओं में संस्कारों के प्रसार को लेकर आर्य समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला वेद प्रचार मंडल के अध्यक्ष धर्मवीर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगा...
Continue Reading

अटेली | श्री जोतराम धाम गुजरवास में 51 धुना तपस्या शुरू : 23 जून को होगा विशाल भंडारा व जागरण

जितेंद्र सोलंकी
|
गुजरवास स्थित श्री जोतराम धाम में 51 धुना तपस्या के पहले दिन अग्नि के मध्य विराजमान बिल्लू भगत।
गुजरवास स्थित श्री जोतराम धाम में 51 धुना तपस्या के पहले दिन अग्नि के मध्य विराजमान बिल्लू भगत।
अटेली । श्री जोतराम धाम गुजरवास में शनिवार को 11 दिवसीय 51 धुना तपस्या का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस कठिन तपस्या का संकल्प साधक बिल्लू भगत ने लिया है। तपस्या का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया।तपस्या का समापन 23 जून को व...
Continue Reading
Advertisement

Trending