ज़िला
नारनौल। किसान क्लब की बैठक आयोजित : कृषि वैज्ञानिकों ने दिया उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग और प्राकृतिक खेती का सुझाव
नारनौल। केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदेश भर में 7 जून से 20 जून तक चल रहे व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान के तहत उप कृषि निदेशक कार्यालय नारनौल परिसर में किसान क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विशेषज्ञों और प्रगतिशील किसानों ने आधुनिक खेती की चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग, खेत बचाओ अभियान, प्राकृतिक खेती तथा फर्टिलाइजर सेल एप्लीकेशन सिस्टम की तकनीकी जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग से बचने और मृदा परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही पोषक तत्वों के प्रबंधन की सलाह दी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान न केवल भूमि की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं, बल्कि खेती की लागत भी काफी हद तक कम कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियों के साथ खेती करने और सरकार की कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डॉ. संजय यादव, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह तथा उपमंडल कृषि अधिकारी मनमीत यादव ने किसानों को फर्टिलाइजर सेल एप्लीकेशन सिस्टम के प्रभावी उपयोग की जानकारी देते हुए कहा कि इससे उर्वरकों के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।
बैठक में किसान क्लब के प्रधान बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के करीब 40 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
नारनौल। जानलेवा हमले में फरार आरोपी गिरफ्तार : सीआईए महेंद्रगढ़ की कार्रवाई | 13 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके
नारनौल। आरटीए मनोज कुमार के नेतृत्व में चला बसों की चेकिंग का विशेष अभियान : यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरटीए की सख्त कार्रवाई
नारनौल | रेडक्रॉस इंटर्नशिप छात्रों ने किया वन स्टॉप सेंटर का दौरा : पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल3 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई