ज़िला
नारनौल | अपहरण और लूटपाट मामले का 48 घंटे में खुलासा : पांच आरोपी गिरफ्तार | वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण, मारपीट और ऑनलाइन व नकद लूटपाट के मामले का महज़ 48 घंटे में खुलासा कर दिया। सीआईए नारनौल और थाना सदर नारनौल पुलिस की संयुक्त टीम ने वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर जब्त कर ली है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित, अरुण, गौरव, अजय और निखिल के रूप में हुई है। इनमें से दो आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पीड़ित अजय निवासी जिला बांसवाड़ा ने थाना सदर नारनौल पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 10 जून की रात चिंडालिया गांव में अपने परिचित से मिलने आया था। रात करीब 11 बजे सड़क किनारे खड़े होने के दौरान एक गाड़ी में आए युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे पास बुलाया और चेहरे पर नशीला पदार्थ छिड़ककर जबरन गाड़ी में खींच लिया।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसकी सोने की चेन, बालियां, चांदी की अंगूठियां और नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल फोन से 25 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी करवा लिए।
वारदात के बाद बदमाशों की गाड़ी कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गई और उसका टायर पंचर हो गया। मौके का फायदा उठाकर पीड़ित आरोपियों के चंगुल से भाग निकला और राहगीर की मदद से परिचितों को सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 जून को सभी आरोपियों को पलवल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर लूटे गए आभूषण और बाकी रकम बरामद करने में जुटी हुई है।
नारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
नारनौल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में 12.11 करोड़ व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण : चौधरी धर्मबीर सिंह
नारनौल | जानलेवा हमला मामले में सीआईए की बड़ी कार्रवाई : सिंघाना से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल2 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल6 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नांगल चौधरी23 hours agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | भूषण शोभापुर के पास नहर में मिला शव : पहचान नहीं हुई | जांच में जुटी पुलिस