ज़िला
नारनौल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में 12.11 करोड़ व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण : चौधरी धर्मबीर सिंह
नारनौल। भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। यह अभियान केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया।
इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। इसके अलावा उन्होंने पार्क में बुजुर्ग महिलाओं के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान बुजुर्ग महिलाओं ने पार्क में छाया में बैठने के लिए एक छतरी बनवाने की मांग रखी, जिसे सांसद ने गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द बनवाने का आश्वासन दिया।

नारनौल में स्वच्छता अभियान के दौरान पौधारोपण करते सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक ओमप्रकाश यादव।
इस मौके पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इन सफल 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश भर में 12.11 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों का निर्माण किया गया है, जिसके सुखद परिणाम स्वरूप साल 2019 में भारत को पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित कर दिया गया था। इस दिशा में निरंतर हो रहे प्रयासों की बदौलत आज देश के 4,692 शहर पूरी तरह से ओडीएफ हो चुके हैं।
शहरी स्वच्छता के साथ-साथ कचरा प्रबंधन के मोर्चे पर भी सरकार ने इन 12 वर्षों में बेहतरीन काम किया है। आंकड़ों के अनुसार, शहरों में जहां पहले महज 16 प्रतिशत कचरे का प्रसंस्करण यानी प्रोसेसिंग हो पाती थी, वहीं अब यह क्षमता कई गुना बढ़कर 82 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा ठोस कचरा प्रसंस्करण की राष्ट्रीय क्षमता को भी साल 2014 के 17 प्रतिशत से बढ़ाकर अब 77 प्रतिशत कर दिया गया है, जिसके तहत 1,138 से अधिक बड़े डंपसाइटों का उपचार करके 7,646 एकड़ बहुमूल्य भूमि को फिर से जनउपयोगी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि नमामी गंगे योजना के तहत 43,030 करोड़ रुपये की 524 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसके प्रभावी कदमों के कारण गंगा बेसिन में गिरने वाले औद्योगिक अपशिष्ट में भारी कमी आई है, जो साल 2017 के 26 टीपीडी से घटकर अब महज 10.75 टीपीडी रह गया है। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने आम जनता से भी इस स्वच्छता आंदोलन का हिस्सा बनने और अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखने की अपील की।
इस मौके पर डीएमसी रणवीर सिंह, बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव, नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी, गोविंद भारद्वाज, वासुदेव यादव, दयाराम यादव, किशन लाल, अश्वनी एडवोकेट, अजीत कलवाड़ी, सतबीर बडेसरा के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
नारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
नारनौल | जानलेवा हमला मामले में सीआईए की बड़ी कार्रवाई : सिंघाना से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
नारनौल | नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान : नए कानूनों और महिला अधिकारों की दी जानकारी
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल2 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल6 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नांगल चौधरी23 hours agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | भूषण शोभापुर के पास नहर में मिला शव : पहचान नहीं हुई | जांच में जुटी पुलिस