नारनौल | भूषण शोभापुर के पास नहर में मिला शव : पहचान नहीं हुई | जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
नारनौल के भूषण शोभापुर में नहर से मिला अज्ञात शव
नारनौल के भूषण शोभापुर में नहर से मिला अज्ञात शव

नारनौल। नारनौल क्षेत्र के गांव भूषण शोभापुर स्थित हनुमान मंदिर के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने नहर में देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजी जा रही है तथा लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव की शिनाख्त के प्रयास लगातार जारी हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | डीएलएसए सचिव नीलम कुमारी ने किया निरीक्षण : नशा मुक्ति केंद्र और वृद्ध आश्रम की व्यवस्थाएं जांचीं | बुजुर्गों और युवाओं की बेहतर देखभाल के दिए निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं सीजेएम नीलम कुमारी।
वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने शनिवार को सामाजिक एवं कल्याणकारी संस्थानों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नारनौल स्थित ‘माधव’ नशा मुक्ति केंद्र और नसीबपु...
Continue Reading

नारनौल | सुभाष स्टेडियम में पुलिस का जागरूकता अभियान : युवाओं को नशे और साइबर फ्रॉड से किया सतर्क | महिला थाना टीम ने दिया सुरक्षित भविष्य का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सुभाष स्टेडियम नारनौल में युवाओं को जागरूक करती महिला थाना पुलिस टीम
सुभाष स्टेडियम नारनौल में युवाओं को जागरूक करती महिला थाना पुलिस टीम
नारनौल। स्थानीय सुभाष स्टेडियम में महिला थाना पुलिस टीम की ओर से बच्चों और युवाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को नशे की बुरी लत, साइबर अपराधों और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक कर उन्हें सुर...
Continue Reading

नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर में आयोजित हुई विशेष ग्राम सभाएं : जल जीवन मिशन 2.0 एवं ओ एंड एम नीति-2026 पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
ग्राम सभा में संबोंधित करते हुए जिला सलाहकार।
ग्राम सभा में संबोंधित करते हुए जिला सलाहकार।
नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु” विषय को केंद्र में रखकर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, ग्रे-वॉटर मैनेजमेंट, स्वच्छ भारत मिशन, सॉलिड एवं लिक्विड वेस्...
Continue Reading
Advertisement

Trending