ज़िला
नारनौल | जानलेवा हमला मामले में सीआईए की बड़ी कार्रवाई : सिंघाना से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
नारनौल। सीआईए नारनौल ने जानलेवा हमला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने फरार चल रहे आरोपी पंकज और निशांत को सिंघाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक दीपक के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
मामले में विक्रम निवासी मोहनपुर ने शिकायत दी थी कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है और छुट्टी पर गांव आया हुआ था। शिकायत के अनुसार 4 अप्रैल की रात कुछ युवकों ने उसके चचेरे भाई की गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। अगले दिन 5 अप्रैल को जब वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था, तभी सामने से आई बोलेरो गाड़ी ने जान से मारने की नीयत से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
शिकायत में बताया गया कि गाड़ी से लाठी, डंडे और लोहे की रॉड लेकर करीब आधा दर्जन युवक उतरे और हमला कर दिया। इसी दौरान पीड़ित के भाई और अन्य साथी दूसरी गाड़ी से वहां पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी गाड़ी को भी टक्कर मार दी, जिससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया है कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस अब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
नारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
नारनौल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में 12.11 करोड़ व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण : चौधरी धर्मबीर सिंह
नारनौल | नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान : नए कानूनों और महिला अधिकारों की दी जानकारी
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल2 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल6 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नांगल चौधरी23 hours agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | भूषण शोभापुर के पास नहर में मिला शव : पहचान नहीं हुई | जांच में जुटी पुलिस