फतेहाबाद। पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, बोले : उनका निधन व्यक्तिगत क्षति

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
खारा खेड़ी गांव में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते कुलदीप बिश्नोई।
खारा खेड़ी गांव में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते कुलदीप बिश्नोई।

फतेहाबाद। खारा खेड़ी गांव के पूर्व सरपंच स्वर्गीय राजेंद्र खिलेरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई और दूड़ा राम उनके पैतृक निवास पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि सभा में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि राजेंद्र खिलेरी उनके पारिवारिक सदस्य के समान थे और उनका असमय निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र खिलेरी ने हमेशा समाजहित में कार्य किया तथा अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव से लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र खिलेरी का सामाजिक योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनका व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

इस अवसर पर कुलदीप बिश्नोई ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने भी स्वर्गीय राजेंद्र खिलेरी के सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | 1 मिनट की देरी पड़ती भारी : पुलिस राइडर बना फरिश्ता HTET अभ्यर्थी को समय रहते पहुंचाया परीक्षा केंद्र

बबीता वर्मा
|
HTET परीक्षा के लिए महिला अभ्यर्थी को बाइक पर परीक्षा केंद्र पहुंचाते नूंह पुलिस के राइडर।
HTET परीक्षा के लिए महिला अभ्यर्थी को बाइक पर परीक्षा केंद्र पहुंचाते नूंह पुलिस के राइडर।
नूंह। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के दौरान नूंह पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले एक महिला अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही थी। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात...
Continue Reading

रेवाड़ी | सीएम हमारे बॉस हैं, उनके कार्यक्रम में सबको जाना चाहिए था : विधायक लक्ष्मण यादव

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | बावल स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय में आयोजित केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ कृष्ण कुमार और भाजपा संगठन के कई पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर उठे राजनी...
Continue Reading

रेवाड़ी। राव इंद्रजीत की गुटबाजी से दक्षिण हरियाणा के विकास को भारी नुकसान : कैप्टन अजय सिंह यादव

चैन सिंह
|
रेवाड़ी। बावल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित "खेत बचाओ" कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति के बावजूद गुरुग्राम से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का कार...
Continue Reading
Advertisement

Trending