अटेली | उपमंडल बनाने की मांग तेज : बसपा ने भीलवाड़ा में किया प्रदर्शन | सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
बसपा नेता अतरलाल के नेतृत्व में भीलवाड़ा में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
बसपा नेता अतरलाल के नेतृत्व में भीलवाड़ा में प्रदर्शन करते ग्रामीण।

अटेली को उपमंडल बनाने की मांग अब जोर पकड़ रही है। मांग के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी की अगुवाई में अटेली तहसील के गांवों में प्रदर्शन जनसभाएं व जुलूस आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को भीलवाड़ा गांव में ग्रामीणों ने पंचायत घर के पास इक्ट्ठे होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट ने किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में नारे लिखे पोस्टर उठाकर अटेली को उपमंडल बनाओ, युवाओं को रोजगार दो, अटेली से भेदभाव बंद करो आदि के जोरदार नारे लगाए।

बसपा नेता अतरलाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कहा कि राज्य सरकार अटेली हलके के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसका स्पष्ट प्रमाण है कि भाजपा सरकार ने डेढ़ दर्जन उपमंडल बनाए परन्तु अटेली को उपमंडल का दर्जा नहीं दिया।

सरकार दस नई आई.एम.टी. प्रदेश में बना रही है। आशा जगी थी कि सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाले हलके अटेली को आई.एम.टी. की सौगात मिलेगी। परन्तु उससे भी सरकार ने हलके को वंचित कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम बनाने का वादा भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मांगे नहीं है, बल्कि अटेली हलके की जनता के हक हैं जो हम लेकर रहेंगे।

सतबीर, सुगनचंद, डी.पी.पंच, औमप्रकाश प्रधान, नरेश, सावित्री, ग्यारसी, मनीषा, उर्मिला, लाली, विकास, रूपेन्द्र, महेन्द्र सिंह, युद्धवीर ने कहा कि हम इलाके की मांगों को पूरा करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अटेली उपमंडल केवल नारा नहीं हमारी खुशहाली और विकास का आधार है। इस अवसर पर मदनलाल, मणीराम, किशनलाल, गोर्वधन, रामसिंह, जयसिंह, रघुवीर, लालचंद, धर्मपाल, रामप्रताप, बलदेव, करोड़ीमल, बाला देवी, संतोष, सुनीला, लाली, कमला, रूपेन्द्र, औमप्रकाश, रवि, श्रीलाल मांस्टर, समशेर, सोमदत, धर्मवीर, विक्रम आदि सैंकड़ों मौजीजान व ग्रामीण उपस्थित थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। कुलदीप यादव ने जन्मदिन को बनाया सेवा का पर्व : अस्पताल को भेंट किए एसी व सुविधाएं | गौशालाओं में स्वामणी और आर्थिक सहयोग

जितेंद्र सोलंकी
|
बिहाली गौशाला में गायों को गुड़ खिलाते हुए कुलदीप यादव।
बिहाली गौशाला में गायों को गुड़ खिलाते हुए कुलदीप यादव।
अटेली। पूर्व प्रधान सरपंच एसोसिएशन खंड अटेली-नांगल से जुड़े एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा हरियाणा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप यादव के 41वें जन्मदिवस के अवसर पर अटेली क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन का...
Continue Reading

अटेली। बिहाली की हरिजन बस्ती में भीषण आग : कई परिवारों का ईंधन जलकर राख | दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

जितेंद्र सोलंकी
|
बिहाली गांव की हरिजन बस्ती में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी।
बिहाली गांव की हरिजन बस्ती में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी।
अटेली। खण्ड के गांव बिहाली की हरिजन बस्ती में बुधवार दोपहर आग लग गई जिससे लगभग एक अधिक लोगों का ईंधन जलकर राख हो गया। सुचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 व दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया तब तक ईंधन जलकर राख हो चुका था। ...
Continue Reading

अटेली। नवजात कन्या के जन्म पर परिवार ने मनाई खुशियां : दिया बेटी सम्मान का संदेश

जितेंद्र सोलंकी
|
गांव बेगपुर में कन्या जन्म पर कुआ पूजन करवाती महिलाएं
गांव बेगपुर में कन्या जन्म पर कुआ पूजन करवाती महिलाएं
अटेली। गांव बेगपुर में एक परिवार ने नवजात कन्या के जन्म पर खुशियां मनाकर समाज को बेटियों के सम्मान और समानता का संदेश दिया। परिवार ने बेटी के जन्म को उत्सव की तरह मनाया और वे सभी रस्में निभाईं, जो आमतौर पर लड़के के जन्म पर की जाती हैं। जानकारी के ...
Continue Reading
Advertisement

Trending