अटेली। कुलदीप यादव ने जन्मदिन को बनाया सेवा का पर्व : अस्पताल को भेंट किए एसी व सुविधाएं | गौशालाओं में स्वामणी और आर्थिक सहयोग

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
बिहाली गौशाला में गायों को गुड़ खिलाते हुए कुलदीप यादव।

अटेली। पूर्व प्रधान सरपंच एसोसिएशन खंड अटेली-नांगल से जुड़े एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा हरियाणा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप यादव के 41वें जन्मदिवस के अवसर पर अटेली क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में क्षेत्र के लोगों की भागीदारी भी देखने को मिली और दिनभर सेवा गतिविधियों का क्रम जारी रहा।

कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे राजकीय अस्पताल अटेली से हुई जहां मरीजों और अस्पताल स्टाफ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एयर कंडीशनर,कुर्सियां, गमले, पौधे तथा अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस पहल से अस्पताल में आने वाले मरीजों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस अवसर पर अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों ने कुलदीप यादव का आभार जताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

इसके बाद 11 बजे नारनौल स्थित रोटरी क्लब में जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्य में सहयोग भी दिया। दोपहर करीब एक बजे गांव बिहाली की गौशाला में गायों के लिए स्वामणी लगाई गई। इस अवसर पर गौशाला समिति को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा वहां कार्यरत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही कांटी खेड़ी और भोजावास की गौशालाओं में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां गौसेवा के तहत स्वामणी लगाकर 11-11 हजार रुपये की सहायता दी गई और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कुलदीप यादव ने इस मौके पर कहा कि वे अपने जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव के बजाय सेवा और जनहित के कार्यों के रूप में मनाना पसंद करते हैं।

उनका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। इस मौके पर सिहमा पंचायत समिति प्रतिनिधि राजकुमार, सुरेश एडवोकेट, वीर सिंह नारनौल, जीतु रहीश, सवित राज, जयप्रकाश कष्वा, बिट्टू लांबा, सचिन, हेमंत खोड़, दीपक पूनिया,सुनील बौचड़िया, सज्जन कस्वां के अलावा अन्य मौजूद थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | उपमंडल बनाने की मांग तेज : बसपा ने भीलवाड़ा में किया प्रदर्शन | सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप

जितेंद्र सोलंकी
|
बसपा नेता अतरलाल के नेतृत्व में भीलवाड़ा में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
बसपा नेता अतरलाल के नेतृत्व में भीलवाड़ा में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
अटेली को उपमंडल बनाने की मांग अब जोर पकड़ रही है। मांग के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी की अगुवाई में अटेली तहसील के गांवों में प्रदर्शन जनसभाएं व जुलूस आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को भीलवाड़ा गांव में ग्रामीणों ने पंचायत घर के पास इक्ट्ठे होकर प्रदर्...
Continue Reading

अटेली। बिहाली की हरिजन बस्ती में भीषण आग : कई परिवारों का ईंधन जलकर राख | दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

जितेंद्र सोलंकी
|
बिहाली गांव की हरिजन बस्ती में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी।
बिहाली गांव की हरिजन बस्ती में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी।
अटेली। खण्ड के गांव बिहाली की हरिजन बस्ती में बुधवार दोपहर आग लग गई जिससे लगभग एक अधिक लोगों का ईंधन जलकर राख हो गया। सुचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 व दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया तब तक ईंधन जलकर राख हो चुका था। ...
Continue Reading

अटेली। नवजात कन्या के जन्म पर परिवार ने मनाई खुशियां : दिया बेटी सम्मान का संदेश

जितेंद्र सोलंकी
|
गांव बेगपुर में कन्या जन्म पर कुआ पूजन करवाती महिलाएं
गांव बेगपुर में कन्या जन्म पर कुआ पूजन करवाती महिलाएं
अटेली। गांव बेगपुर में एक परिवार ने नवजात कन्या के जन्म पर खुशियां मनाकर समाज को बेटियों के सम्मान और समानता का संदेश दिया। परिवार ने बेटी के जन्म को उत्सव की तरह मनाया और वे सभी रस्में निभाईं, जो आमतौर पर लड़के के जन्म पर की जाती हैं। जानकारी के ...
Continue Reading
Advertisement

Trending