ज़िला
महेंद्रगढ़। सीईआईआर पोर्टल से बड़ी सफलता : महेंद्रगढ़ पुलिस ने बरामद किए 28 गुमशुदा मोबाइल | 4.50 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए
महेंद्रगढ़। पुलिस की साइबर सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आमजन के गुम हुए करीब 4.50 लाख रुपये मूल्य के 28 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए जिला पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार साइबर सेल टीम ने मोबाइल गुमशुदगी से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आधुनिक तकनीक और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से विभिन्न राज्यों में ट्रेस किए गए 28 मोबाइल फोन रिकवर किए।

पुलिस के अनुसार गुम हुए मोबाइलों की खोज के लिए तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया गया, जिसके परिणामस्वरूप लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल बरामद कर लिए गए। बरामदगी के बाद आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत सरकार के CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ब्लॉक और ट्रेस किया जा सके। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बिना वैध बिल के किसी भी अनजान व्यक्ति से पुराना मोबाइल फोन न खरीदें, क्योंकि वह चोरी का हो सकता है।
एसपी ने साइबर अपराधों को लेकर भी जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।
महेंद्रगढ़ | तनाव मुक्ति का प्रभावी माध्यम योग : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल संपन्न | 21 जून को हुड्डा पार्क में होगा उपमंडल स्तरीय आयोजन
महेंद्रगढ़। समाधान शिविर में पहुंचीं 39 शिकायतें : लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश | आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर
महेंद्रगढ़। रोजगार के लिए युवाओं का पलायन चिंताजनक : पुनीत बुलान
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली24 hours agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल