ज़िला
नारनौल | अवैध हथियार बरामद : आरोपी गिरफ्तार | देशी पिस्टल सहित केशव पुलिस गिरफ्त में
नारनौल। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार इस संबंध में थाना सिटी नारनौल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान केशव निवासी मोहल्ला मोती नगर, नारनौल के रूप में हुई है। आरोपी को मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जिला पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है।
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध हथियार या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
महेंद्रगढ़ | युवा कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे से कांग्रेस में हलचल : विरोध कार्यक्रम को लेकर उठे सवाल | पुनीत बुलान बोले-पार्टी के लिए काम करता रहूंगा
नारनौल | मेडिकल कॉलेज में 93 पदों पर भर्ती : बिना लिखित परीक्षा चयन | सीधे साक्षात्कार का मौका | 22 जून तक आवेदन | युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
नारनौल। प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी आमदनी : खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान शुरू | किसानों को सिखाए संतुलित खाद उपयोग के गुर
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली6 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली2 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल