यमुनानगर | एक परिवार के नाम अलग-अलग बूथों पर होने पर घबराने की जरूरत नहीं : 21 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रपत्र-8 से करा सकेंगे बदलाव

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति

यमुनानगर |  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के दौरान कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि कोई भी सैक्टर या कालोनी का दो अलग-अलग मतदान केंद्रों में सैक्शन (अनुभाग) बना हुआ है और दोनों मतदान केन्द्र एक ही इमारत में बनाए गए हैं। जिसकी वजह से मतदाता के रूप पंजीकृत करने के लिए फार्म 6 दूसरे बीएलओ को दे दिए गए तथा परिवार के सभी सदस्य एक ही मतदान केन्द्र पंजीकृत न होकर अलग-अलग मतदान केंद्र पर पंजीकृत है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐसी स्थिति में संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे, उन्हें भरवाकर प्राप्त करेंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका डिजिटाइजेशन भी करेंगे। सभी पात्र मतदाताओं को अपना गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ को अवश्य उपलब्ध कराना चाहिए। यदि परिवार चाहता है कि भविष्य में परिवार के सभी पात्र मतदाताओं का नाम एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में हो, तो प्रारम्भिक मतदाता सूची 2026 के प्रकाशन के बाद चलने वाले दावे व आपत्तियां अवधि के दौरान प्रपत्र-8 भरकर मतदान केंद्र परिवर्तन का अनुरोध कर सकते है।

इसके अतिरिक्त नए पात्र व्यक्तियों से अनुरोध है कि फार्म 6 भरते समय अपने परिवार के पहले से पंजीकृत सदस्य का विवरण ठीक से भरे तथा उसी मतदान केन्द्र के बीएलओ को फार्म 6 जमा करवाएं।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारम्भिक मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम एवं विवरण की जांच अवश्य करें। यदि परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं और उन्हें एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराना चाहते हैं, तो निर्धारित अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक के अन्दर प्रपत्र 8 भरकर आवेदन करें। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ को ऐप से बुक ए कॉल या फिर टोल फ्री नम्बर 1950 के माध्यम से सम्पर्क कर सकते हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | ऑटो लूटने के मामले में 4 गिरफ्तार : क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई | पुलिस रिमांड पर लेकर की जाएगी बरामदगी

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | 30 जून को थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत एनएचपीसी चौक के पास एक ऑटो चालक से ऑटो, फोन व पैसे लूटने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने 3 जुलाई को 4 आरोपितों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान सुमरन(20) व न...
Continue Reading

फरीदाबाद | पत्नी के प्रेमी की सिर में गोली मारकर हत्या : इलाज के दौरान मौत | आरोपी गिरफ्तार | पत्नी की हत्या की भी थी साजिश

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | 30 जून की रात को राजीव कॉलोनी स्थित किराए के मकान की छत पर सो रहे विपिन यादव (26) वासी विनायकपुर जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश के सिर में गोली मार दी गई थी। घटनाक्रम बारे जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला ने अपने पति पर गोली मारने का आ...
Continue Reading

फरीदाबाद | जिला अदालत के वकीलों की बिल्डिंग में लगी आग : शॉर्ट सर्किट की आशंका

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत परिसर में वकीलों की बिल्डिंग के पांचवें तल पर शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग चैंबर नंबर 552 में लगी, जिससे कुछ ही देर में पूरे चैंबर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉ...
Continue Reading
Advertisement

Trending