ज़िला
सतनाली |अनाज मंडी का एसडीएम ने किया निरीक्षण : रबी फसलों की खरीद और लिफ्टिंग पर फोकस | किसानों को समय पर भुगतान के निर्देश | मंडियों में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली अनाज मंडी का दौरा कर रबी सीजन की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीद व्यवस्था, लिफ्टिंग कार्य और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।
एसडीएम ने कहा कि जिले की सभी मंडियों में रबी फसलों की खरीद के साथ-साथ उपज की समय पर लिफ्टिंग सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने अधिकारियों और एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में लिफ्टिंग कार्य में तेजी लाई जाए, जिससे मंडियों में जगह की कमी न हो और नई फसल की आवक प्रभावित न हो। साथ ही उन्होंने स्टोरेज व्यवस्था को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने पर जोर दिया, ताकि खरीदी गई फसल का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया जा सके।
एसडीएम ने कहा कि मंडियों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किए जाएं। जिला प्रशासन द्वारा खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ की सभी मंडियों और खरीद केंद्रों पर उपज का उठान कार्य लगातार जारी है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुसार खरीदी जा रही है और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
सतनाली | एबीवीपी की बड़ी जीत : राजकीय महाविद्यालय सतनाली में शुरू हुई M.A. हिंदी व पॉलिटिकल साइंस
सतनाली | सेवा दर्पण फाउंडेशन की पहल : अनाथ कन्या के विवाह के लिए दी आर्थिक सहायता
सतनाली | स्वतंत्रता सेनानी धर्मपाल भालोठिया : ग्रंथावली पुस्तक विमोचन।
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद