अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी तेज: आयुष विभाग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न | योग सहायकों को प्रोटोकॉल का अभ्यास

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| महेंद्रगढ़ (नारनौल )
प्रोटोकॉल का अभ्यास करते हुए जिला समन्वयक अधिकारी व समस्त जिले के योग सहायक।
प्रोटोकॉल का अभ्यास करते हुए जिला समन्वयक अधिकारी व समस्त जिले के योग सहायक।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत आयुष विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन नूनी-कलां स्थित योगशाला में किया गया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशिबाला एवं जिला योग समन्वयक अधिकारी डॉ. सतीश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशिबाला ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के सभी आयुष योग सहायकों को दक्ष बनाना है, ताकि वे आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आमजन को सही तरीके से योगाभ्यास करवा सकें। उन्होंने कहा कि योग से मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास संभव है तथा यह जीवन के सर्वांगीण विकास का आधार है।

जिला योग समन्वयक अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने जानकारी दी कि यह शिविर 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित किया गया, जिसमें जिले के सभी योग सहायकों ने भाग लिया और जन-जन तक योग पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस दौरान योग विशेषज्ञ डॉ. सुधा यादव ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और योग क्रियाओं का अभ्यास करवाते हुए उनके सही तरीके एवं स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के गांव रिठौज में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी अस्पताल संचालित कर रहा था और मर...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) सोनू राम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार न...
Continue Reading
Advertisement

Trending