पंचकूला | मंत्री श्रुति चौधरी का औचक निरीक्षण : आंगनवाड़ी और बाल देखभाल केंद्रों में मिलीं खामियां | अधिकारियों को लगाई फटकार

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
| हरियाणा
पंचकूला में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद करतीं मंत्री श्रुति चौधरी।
पंचकूला में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद करतीं मंत्री श्रुति चौधरी।

पंचकूला | हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को पंचकूला स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों, क्रेच, बाल देखभाल संस्थानों एवं शिशु निकेतन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बच्चों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, खान-पान एवं देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ बातचीत कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करतीं श्रुति चौधरी।

आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ बातचीत कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करतीं श्रुति चौधरी।

निरीक्षण के दौरान कई स्तरों पर लापरवाही सामने आने पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पाया कि मुख्यालय स्तर की वरिष्ठ महिला अधिकारी भी नियमित निरीक्षण के लिए केंद्रों में नहीं पहुंच रही हैं, जबकि क्षेत्रीय स्तर पर भी निरीक्षण व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई।

पंचकूला के शिशु निकेतन केंद्र में बच्चों से मुलाकात कर सुविधाओं का फीडबैक लेतीं मंत्री श्रुति चौधरी।

पंचकूला के शिशु निकेतन केंद्र में बच्चों से मुलाकात कर सुविधाओं का फीडबैक लेतीं मंत्री श्रुति चौधरी।

इस मौके पर मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के खान-पान, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

औचक निरीक्षण के दौरान केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करतीं और अधिकारियों से जानकारी लेतीं मंत्री श्रुति चौधरी।

औचक निरीक्षण के दौरान केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करतीं और अधिकारियों से जानकारी लेतीं मंत्री श्रुति चौधरी।

मंत्री ने सभी अधिकारियों को नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने, केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा बच्चों की बेहतर देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस दौरान मंत्री श्रुति चौधरी ने लापरवाही बरतने के मामले में संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश भी जारी किए गए।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | तेज रफ्तार सरकारी एम्बुलेंस बनी हादसे की वजह : स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर 3 कारों को मारी टक्कर | गर्भवती महिला समेत कई घायल

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | जिले के गांव चाँदावास के पास रेवाड़ी-बेरली रोड पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार सरकारी जीवनदायनी एम्बुलेंस स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर आगे चल रही तीन कारों से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों कारें बुरी तरह ...
Continue Reading

दिल्ली | मिडल ईस्ट संकट पर उद्योग जगत के साथ खड़ी हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापारिक संगठनों को दिया हर संभव सहयोग का भरोसा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मिडल ईस्ट में आए संकट का इंडस्ट्री विशेषकर आयात निर्यात पर गहरा प्रभाव पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विषय पर अपनी चिंता जाहिर कर चुके है। संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार व्यवसाईयों...
Continue Reading

दिल्ली | जापानी निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- भारत-जापान साझेदारी से बनेगा स्मार्ट और ग्रीन भविष्य

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मानपूर्वक स्वागत करते आयोजक।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मानपूर्वक स्वागत करते आयोजक।
दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत और जापान के बीच वर्षों से मजबूत राजनीतिक एवं आर्थिक साझेदारी रही है। नेक्स्ट जनरेशन इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम तैयार करने के लिए जापान के साथ मिलकर रेसिलिएंट सप्लाई चेन्स बन सकती है जिससे स्मा...
Continue Reading
Advertisement

Trending