ज़िला
नारनौल | गौड़ ब्राह्मण सभा कार्यक्रम में पहुंचे खेल राज्यमंत्री : प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, 11 लाख देने की घोषणा
गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने शिरकत कर विप्र समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज केवल एक जाति नहीं, बल्कि एक विचार है, जो ज्ञान, तप और बलिदान की परंपरा को आगे बढ़ाता है।
कार्यक्रम का आयोजन गौड़ ब्राह्मण सभा भवन में किया गया, जहां मंत्री ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने अधर्म के खिलाफ संघर्ष कर समाज को सही दिशा दी और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा है।
अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि जहां ज्ञान, तप और त्याग है, वहीं ब्राह्मणत्व है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर सभी वर्गों के साथ मिलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विभूतियों जैसे चाणक्य, आदि शंकराचार्य, स्वामी विवेकानंद, छत्रपति शिवाजी महाराज, वीर सावरकर और बाल गंगाधर तिलक के योगदान का उल्लेख करते हुए युवाओं को प्रेरित किया।
इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम ने गौड़ ब्राह्मण सभा भवन के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की, जिसका सभा के पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में दसवीं से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, विभिन्न डिप्लोमा धारकों और केंद्र व राज्य सरकार की सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर श्री श्री 1008 स्वामी आत्मानंद सरस्वती, विधायक ओमप्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष यतेन्द्र सिंह राव, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व एमएलसी डॉ. सतीश चंद शर्मा, पूर्व मंत्री कैलाश चंद शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
नारनौल | राजकीय महाविद्यालय में एमएससी फिजिक्स को मंजूरी : 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक और मिनी स्टेडियम भी बनेगा
नारनौल | माय भारत के तत्वावधान में धौलेड़ा स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस : नवाचार और तकनीक के जरिए सतत भविष्य निर्माण पर दिया जोर
नारनौल | राजकीय आईटीआई नारनौल में मनाया गया 28वां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस : विज्ञान प्रदर्शनी, भाषण व पोस्टर प्रतियोगिताओं में दिखा छात्रों का हुनर
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद