फरीदाबाद | स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 10 से ज्यादा बच्चे घायल : 4 की हालत गंभीर, अभिभावकों में भारी रोष

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| हरियाणा

फरीदाबाद |  खेड़ी क्षेत्र स्थित भारत कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब हंस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय स्कूल परिसर में बच्चे मौजूद थे और देखते ही देखते कई मासूम मलबे की चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्कूल परिसर चीख-पुकार से गूंज उठा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बच्चे स्कूल परिसर में मौजूद थे, तभी अचानक दीवार गिर गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि बच्चों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई बच्चे दीवार के मलबे में दब गए और कुछ को गंभीर चोटें आईं।

घायल बच्चे

घायल बच्चे

घटना के तुरंत बाद स्कूल स्टाफ, स्थानीय लोग और आसपास मौजूद अभिभावक मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने बच्चों को मलबे से बाहर निकालने में मदद की। हादसे में करीब 10 से 12 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 4 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। कई बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ बच्चों के सिर में टांके भी लगाए गए हैं।

घायलों को तुरंत फरीदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को विशेष निगरानी में रखा गया है। अस्पताल में बच्चों के परिजन बड़ी संख्या में पहुंचे, जहां अपने बच्चों की हालत देखकर कई अभिभावकों की आंखें भर आईं।

घायल बच्चों को सिविल अस्पताल पहुंचाया

घायल बच्चों को सिविल अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे स्कूल परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि दीवार अचानक कैसे गिरी और निर्माण में कहीं लापरवाही तो नहीं बरती गई।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि स्कूल भवन की हालत पहले से खराब थी, लेकिन समय रहते उसकी मरम्मत या सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए। लोगों का आरोप है कि अगर स्कूल प्रबंधन समय पर सतर्कता बरतता तो इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था।

हंस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की फाइल फोटो

हंस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की फाइल फोटो

हादसे के बाद स्कूल परिसर के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई अभिभावक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते नजर आए। वहीं प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और स्कूल भवन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटे हुए हैं। हादसे ने एक बार फिर स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | घोड़ागाड़ी पर चढ़ कांग्रेस का महंगाई मार्च, पेट्रोल-डीजल और नीट पेपर लीक पर सरकार को घेरा : ताऊ देवीलाल स्टेडियम से मिनी सचिवालय तक प्रदर्शन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
गुरुग्राम में महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
गुरुग्राम | बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को गुरुग्राम में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस विरोध मार्च में कांग्रेस कार्...
Continue Reading

नूंह मेवात | युवाओं की ताकत से ही बनेगा विकसित और खुशहाल भारत : शाहिद अख्तर

बबीता वर्मा
|
नूंह दौरे के दौरान युवाओं एवं शिक्षाविदों से संवाद करते कार्यवाहक अध्यक्ष शाहिद अख्तर
नूंह दौरे के दौरान युवाओं एवं शिक्षाविदों से संवाद करते कार्यवाहक अध्यक्ष शाहिद अख्तर
नूंह मेवात | भारत सरकार के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष शाहिद अख्तर ने शनिवार को नूंह दौरे के दौरान युवाओं, शिक्षाविदों एवं अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि भारत की असली ताक...
Continue Reading

नूंह मेवात | गो-तस्करों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा :16 गोवंश मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, ट्रक-पिकअप बरामद, कई थानों में केस दर्ज

बबीता वर्मा
|
कार्रवाई के दौरान मुक्त कराए गए गोवंश
कार्रवाई के दौरान मुक्त कराए गए गोवंश
नूंह मेवात | गो-तस्करी और गोवध से जुड़े मामलों पर नकेल कसते हुए नूंह पुलिस ने शुक्रवार को तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर 16 गोवंश को मुक्त कराया, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाह...
Continue Reading
Advertisement

Trending