गुरुग्राम | घोड़ागाड़ी पर चढ़ कांग्रेस का महंगाई मार्च, पेट्रोल-डीजल और नीट पेपर लीक पर सरकार को घेरा : ताऊ देवीलाल स्टेडियम से मिनी सचिवालय तक प्रदर्शन

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
गुरुग्राम में महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
गुरुग्राम में महंगाई और नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।

गुरुग्राम | बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को गुरुग्राम में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस विरोध मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोड़ागाड़ी पर सवार होकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और आम आदमी की परेशानियों को प्रतीकात्मक अंदाज में सामने रखा।

प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने की, जबकि आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्धन यादव की ओर से किया गया। ताऊ देवीलाल स्टेडियम द्वार से शुरू हुआ यह प्रदर्शन मिनी सचिवालय तक पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम हितेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम हितेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम हितेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा

प्रदर्शन की सबसे खास तस्वीर घोड़ागाड़ी रही। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घोड़ागाड़ी पर बैठकर यह संदेश देने की कोशिश की कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जिंदगी को पीछे धकेल दिया है। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि एक तरफ जनता महंगाई से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों ने आम परिवार की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। दूसरी ओर नीट पेपर लीक जैसे मामलों ने देश के मेहनती युवाओं का विश्वास तोड़ा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि आज गरीब आदमी वाहन चलाने से पहले पेट्रोल के दाम सोचता है और गैस सिलेंडर भरवाना भी बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा बेरोजगारी और पेपर लीक से परेशान हैं और जनता अब बदलाव चाहती है।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पूरे मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी करते हुए महंगाई कम करने और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 10 से ज्यादा बच्चे घायल : 4 की हालत गंभीर, अभिभावकों में भारी रोष

हरविन्द्र यादव
|
फरीदाबाद |  खेड़ी क्षेत्र स्थित भारत कॉलोनी में शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब हंस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय स्कूल परिसर में बच्चे मौजूद थे और देखते ही देखते कई मासूम मलबे की चपेट में आ गए। घटना के...
Continue Reading

नूंह मेवात | युवाओं की ताकत से ही बनेगा विकसित और खुशहाल भारत : शाहिद अख्तर

बबीता वर्मा
|
नूंह दौरे के दौरान युवाओं एवं शिक्षाविदों से संवाद करते कार्यवाहक अध्यक्ष शाहिद अख्तर
नूंह दौरे के दौरान युवाओं एवं शिक्षाविदों से संवाद करते कार्यवाहक अध्यक्ष शाहिद अख्तर
नूंह मेवात | भारत सरकार के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष शाहिद अख्तर ने शनिवार को नूंह दौरे के दौरान युवाओं, शिक्षाविदों एवं अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि भारत की असली ताक...
Continue Reading

नूंह मेवात | गो-तस्करों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा :16 गोवंश मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, ट्रक-पिकअप बरामद, कई थानों में केस दर्ज

बबीता वर्मा
|
कार्रवाई के दौरान मुक्त कराए गए गोवंश
कार्रवाई के दौरान मुक्त कराए गए गोवंश
नूंह मेवात | गो-तस्करी और गोवध से जुड़े मामलों पर नकेल कसते हुए नूंह पुलिस ने शुक्रवार को तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर 16 गोवंश को मुक्त कराया, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाह...
Continue Reading
Advertisement

Trending