ज़िला
महेंद्रगढ़ | चलो वार्ड, चलो पंचायत अभियान तेज, हर गांव-हर घर तक पहुंचेगी युवा कांग्रेस : जनसेवा का संघर्ष लगातार जारी रहेगा पुनीत बुलान
महेंद्रगढ़ | चलो वार्ड, चलो पंचायत अभियान के तहत महेंद्रगढ़ जिले में युवा कांग्रेस द्वारा संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने गांवों और वार्डों में पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित किया।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने कहा कि अब युवा कांग्रेस टीम हर गांव, हर वार्ड और हर घर तक पहुंचकर आमजन की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि चाहे समस्या पीने के पानी, बिजली, बीपीएल कॉलोनी, राशन कार्ड, पेंशन या किसी अन्य जनसुविधा से जुड़ी हो, युवा कांग्रेस जनता की आवाज बनकर हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए मजबूती से आवाज उठाना है। युवा कांग्रेस लगातार गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रही है, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति की समस्या प्रशासन तक पहुंचाई जा सके।
पुनीत बुलान ने कहा कि युवा शक्ति ही बदलाव की असली ताकत है और युवाओं के सहयोग से संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा का संघर्ष लगातार जारी रहेगा और आमजन के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।
इस अवसर पर कुलभूषण यादव, चंद्रम, नवरत्न, राहुल शर्मा एवं रमेश आवाना सहित अन्य युवा साथी मौजूद रहे।
महेंद्रगढ़ | बी.के. हरिप्रसाद की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को मिलेगी नई मजबूती : पुनीत बुलान ने दी शुभकामनाएं
नूंह। एमडीए की गवर्निंग बॉडी बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा : हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल रहे मौजूद
नारनौल | मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष 8 जून को करेंगे नारनौल में भाजपा ज़िला कार्यालय का उद्घाटन : डॉ. यतेंद्र राव
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान