ज़िला
नूंह। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया डिप्टी सीएमओ : स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
नूंह। स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुनहाना-शिकरावा रोड स्थित मोहन भट्ठा के पास की गई। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और कई पुराने मामलों को लेकर भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले पुनहाना स्थित निजी अस्पताल लबुजा में सरकारी दवाएं मिलने और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में अस्पताल को सील कर दिया गया था तथा संबंधित मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल की सील खुलवाने और संचालक का नाम मुकदमे से निकलवाने के बदले डॉ. मनप्रीत सिंह ने पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

अस्पताल संचालक तौफीक निवासी अलावलपुर ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और सोमवार को डॉ. मनप्रीत सिंह को 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
सूत्रों के मुताबिक डॉ. मनप्रीत सिंह जिले में निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिछले कुछ महीनों में जिले में कई निजी अस्पतालों पर छापेमारी हुई, कई अस्पताल सील किए गए और उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हुए। हालांकि बाद में इनमें से कई अस्पताल दोबारा संचालित होने लगे, जिससे कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे थे।
जिले में लंबे समय से यह चर्चा थी कि कुछ मामलों में पहले कार्रवाई कर दबाव बनाया जाता है और बाद में मोटी रकम लेकर मामले को रफा-दफा करने का खेल चलता है। डॉ. मनप्रीत सिंह की गिरफ्तारी ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।
चंडीगढ़ | धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र का गला घोंटना : चौधरी अभय सिंह चौटाला | 25 सितंबर की रैली रोक कर दिखाए सरकार
नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे
फतेहाबाद। हरियाणा में बस पलटी : महिला समेत 3 यात्रियों की मौत |12 घायल | लोग बोले-तेज रफ्तार में चला रहा था ड्राइवर
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल3 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल1 day agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं