ज़िला
फतेहाबाद | थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई : मामले में पहले भी एक आरोपी हो चुका है काबू
फतेहाबाद | थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने 55.15 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में भोड़िया खेड़ा निवासी विनय उर्फ दिनेश पुत्र कृष्ण कुमार को मुख्य सप्लायर के रूप में काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि 12 जून 2026 को सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रतिया रोड बाईपास पुल के निकट कार्रवाई करते हुए रतिया की अरोड़ा कॉलोनी निवासी लवप्रीत उर्फ लबु उर्फ झंडू पुत्र बिकर सिंह को काबू कर उसके कब्जे से 55.15 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। बरामद हेरोइन तथा मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 253 दिनांक 12.06.2026 के तहत धारा 21बी, 27ए, 29, 61 एवं 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान आरोपी लवप्रीत से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि बरामद हेरोइन भोड़िया खेड़ा निवासी विनय उर्फ दिनेश द्वारा सप्लाई की गई थी। जांच में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसे मामले में काबू कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को पहले ही काबू किया जा चुका है। मामले में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
नूंह | निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव : इलाके में सनसनी
नूंह | यूपी सिंचाई विभाग की जमीन की पैमाइश से मचा हड़कंप : कब्जाधारियों पर कार्रवाई की चर्चाएं तेज
फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के छात्र की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार : अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल5 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल5 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर | योग स्वास्थ्य जीवन का आधार : हर व्यक्ति प्रतिदिन करे योग-डॉ. संदीप यादव