फतेहाबाद | जूनियर प्रोग्रामर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार : ई-दिशा केंद्र में तैनात : ट्रैक्टर एजेंसी का लाइसेंस रिन्यू के लिए मांगे 5 हजार

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
फतेहाबाद में आरोपी जूनियर प्रोग्रामर को लेकर जाती एसीबी टीम
फतेहाबाद में आरोपी जूनियर प्रोग्रामर को लेकर जाती एसीबी टीम

फतेहाबाद | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रतिया में कार्रवाई करते हुए ई-दिशा केंद्र के जूनियर प्रोग्रामर एवं हेड जोगिंदर कुमार को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई जोड़ियेर स्थित संधू ट्रैक्टर एजेंसी के अकाउंटेंट जगदीश कुमार की शिकायत पर की गई। जगदीश कुमार ने एसीबी को बताया था कि ट्रैक्टर एजेंसी का लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए जोगिंदर कुमार ने उनसे 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच 5 हजार रुपए की मांग पर 2500 रुपए में सौदा तय हुआ था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी फतेहाबाद की टीम ने एक योजना बनाई। इसके बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाकर आरोपी जोगिंदर कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी जोगिंदर कुमार को आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यमुनानगर। थाना गाँधीनगर पुलिस टीम ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म : पॉक्सो के तहत आरोपी गिरफ्तार | न्यायिक हिरासत में भेजा

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। थाना गांधीनगर पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से न...
Continue Reading

यमुनानगर। हरनौल में डीजल चोरी का खुलासा : एक और आरोपी गिरफ्तार | पहले भी एक आरोपी जा चुका है जेल

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंच तीर्थी पुलिस चौकी की टीम ने डीजल चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्...
Continue Reading

रेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस, के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने गत 24 जून को रेवाड़ी के रेलवे चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या क...
Continue Reading
Advertisement

Trending